होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिश टीवी ने अमित कुमार वर्मा को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
डिश टीवी ने अमित कुमार वर्मा को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
डिश टीवी के निदेशक मंडल ने 18 सितंबर को हुई बैठक में अमित कुमार वर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
'डिश टीवी' ने अमित कुमार वर्मा को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) बनाया है। उनकी यह नियुक्ति 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगी, जिसकी जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है।
वर्मा, वर्तमान CFO राजीव कुमार डालमिया की जगह लेंगे, जो 30 सितंबर 2024 को रिटायर हुए हो रहे हैं।
डिश टीवी के निदेशक मंडल ने 18 सितंबर को हुई बैठक में अमित कुमार वर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दी। वर्मा को फाइनेंस, टैक्सेशन, फंड रेजिंग, कम्प्लायंस व कंट्रोल और ट्रेजरी मैनेजमेंट में 22 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है।
वर्तमान में, अमित वर्मा जनवरी 2010 से डिश टीवी के साथ ट्रेजरी व टैक्सेशन के हेड रूप में जुड़े हुए हैं और कंपनी की प्रमुख वित्तीय कार्यप्रणालियों जैसे व्यवसाय रणनीति, बैंकिंग, वार्षिक बजट, नकदी प्रवाह प्रबंधन और टैक्सेशन पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
डिश टीवी से पहले, वर्मा CNBC TV18, महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) और रे एंड रे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में कार्य कर चुके हैं। वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट, लॉ स्नातक (LLB) और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक हैं, साथ ही अंतरराष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग मानक (IFRS) में भी प्रमाणित हैं।
वर्मा की इस नियुक्ति से कंपनी को उनके वित्तीय अनुभव का लाभ मिलेगा, जो आने वाले समय में डिश टीवी की वित्तीय रणनीतियों को और सशक्त बनाएगा।
टैग्स डिश टीवी अमित कुमार वर्मा