होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Deepspatial में डॉ. योगेश वेलणकर की नियुक्ति, शिक्षा क्षेत्र में इनोवेशन को मिलेगी नई दिशा

Deepspatial में डॉ. योगेश वेलणकर की नियुक्ति, शिक्षा क्षेत्र में इनोवेशन को मिलेगी नई दिशा

एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Deepspatial Inc. ने विशेषज्ञ डॉ. योगेश वेलणकर को एजुकेशन सिस्टम्स एंड कम्पिटेंसी फ्रेमवर्क्स के सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Deepspatial Inc. ने शिक्षा प्रणाली और कौशल विकास ढांचे के क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉ. योगेश वेलणकर को एजुकेशन सिस्टम्स एंड कम्पिटेंसी फ्रेमवर्क्स के सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कंपनी की उस रणनीतिक दिशा को और मजबूत करती है, जिसके तहत वह वैश्विक मानकों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी कदम उठा रही है।

दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. वेलणकर ने नीति निर्माण, पाठ्यक्रम नवाचार, संस्थागत विकास और रणनीतिक सलाह जैसे विविध क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने Purdue University से इंजीनियरिंग एजुकेशन में पीएचडी की है, जो अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है। इसके अलावा, उनके पास यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस, एल पासो से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और गणित शिक्षा में दो मास्टर्स डिग्री हैं, और मुंबई विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त है।

डॉ. वेलणकर को AICTE द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विशेषज्ञ और NBA मान्यता के मार्गदर्शक (Margdarshak) के रूप में मान्यता प्राप्त है। उन्होंने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, UGC और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को नीति स्तर पर सलाह दी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सतत विकास और नवाचार से जुड़े कार्यक्रमों में योगदान दिया है।

Deepspatial में उनका ध्यान तीन प्रमुख शैक्षणिक प्लेटफॉर्म के विकास पर रहेगा:

  • Xploor: छात्रों को वास्तविक जीवन की समस्याओं से जोड़ने वाला अनुभवात्मक लर्निंग प्रोग्राम, जिसमें शैक्षणिक और उद्योग जगत के मेंटर शामिल होते हैं।

  • edskExpress: The Indian Express Group के सहयोग से विकसित डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म, जो छात्रों में समसामयिक घटनाओं के प्रति जागरूकता और आलोचनात्मक सोच विकसित करने पर केंद्रित है।

  • edskNext (जल्द आने वाला): यह प्लेटफॉर्म छात्रों की रुचियों, क्षमताओं और 21वीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी व्यक्तिगत लर्निंग और करियर यात्रा तय करने में मदद करेगा।

डॉ. वेलणकर ने अपनी नई भूमिका को लेकर कहा, “Deepspatial की सोच और दृष्टिकोण मेरे अपने विश्वासों के बहुत करीब हैं – कि शिक्षा को सुलभ, प्रभावशाली और न्यायसंगत बनाना चाहिए। मैं इस टीम के साथ मिलकर ऐसा ढांचा तैयार करना चाहता हूं, जो छात्रों को सशक्त बनाए, शिक्षकों को समर्थन दे और संस्थानों को गुणवत्ता की ओर अग्रसर करे।”

Deepspatial की चीफ एआई ऑफिसर डॉ. बुशरा जमान ने कहा, “डॉ. वेलणकर का हमारे साथ जुड़ना हमारे लिए बेहद गौरव का विषय है। उनकी रणनीतिक समझ न सिर्फ हमारे प्लेटफॉर्म को मजबूत बनाएगी, बल्कि नीति-निर्माताओं और संस्थानों के साथ हमारी साझेदारियों को भी नई दिशा देगी।”

जैसे-जैसे Deepspatial भारत और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा बाजार में अपने विस्तार की योजना पर काम कर रही है, डॉ. वेलणकर इस प्रक्रिया में नीति संवाद, संस्थागत भागीदारी और शोध-आधारित ढांचों को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

1 day ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

2 days ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

2 days ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

13 hours ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

11 hours ago

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

1 day ago

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

1 day ago