होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IDAC कॉन्फ्रेंस 15 अक्टूबर को, ‘कम्युनिटी-लेड ब्रैंड बिल्डिंग’ पर होगी चर्चा
iDAC कॉन्फ्रेंस 15 अक्टूबर को, ‘कम्युनिटी-लेड ब्रैंड बिल्डिंग’ पर होगी चर्चा
आगामी इंडिपेंडेंट डिजिटल एजेंसी कनेक्ट (iDAC) कॉन्फ्रेंस 15 अक्टूबर को होने जा रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
आगामी इंडिपेंडेंट डिजिटल एजेंसी कनेक्ट (iDAC) कॉन्फ्रेंस 15 अक्टूबर को होने जा रही है। इस बार का थीम है- ‘कम्युनिटी-लेड ब्रैंड बिल्डिंग - फ्रॉम फॉलोअर्स टू फाउंडर्स: बिल्डिंग ब्रैंड्स विद कम्युनिटीज, नॉट जस्ट कैंपेन’। आज के समय में स्मार्ट ब्रैंड सिर्फ इम्प्रेशन्स इकट्ठा करने के बजाय कम्युनिटी बनाने पर फोकस कर रहे हैं।
यह पैनल इस बात पर रोशनी डालेगा कि इंडिपेंडेंट एजेंसियां कैसे ऐसे खास इकोसिस्टम बना रही हैं, जहां कल्चर, कंटेंट और को-क्रिएशन मिलते हैं। उदाहरण के तौर पर – WhatsApp माइक्रो-ट्राइब्स, क्रिएटर कलेक्टिव्स और ऑडियंस की वफादारी से बिना खर्च के फैलने वाली वाइरैलिटी।
iDAC कॉन्फ्रेंस का यह तीसरा एडिशन है, जो 15 अक्टूबर को आयोजित होगा। जैसे-जैसे डिजिटल दुनिया बदल रही है, ब्रैंड और मार्केटर्स समझ रहे हैं कि ऑडियंस अब सिर्फ दर्शक नहीं रहना चाहती, बल्कि ब्रैंड की पहचान बनाने में हिस्सा लेना चाहती है। यह सेशन बताएगा कि कैसे कम्युनिटी पारंपरिक कैंपेन से आगे बढ़कर ऑथेंटिक ब्रैंड स्टोरीज बना रही है।
पैनल में शामिल होंगे- अनिकेत बसु (चीफ डिजिटल ऑफिसर, लोरियल), एबी थॉमस (कंट्री हेड, बेंटले-वोल्क्सवैगन), सनथ आर पुल्लिका (सीएमओ, बजाज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स) और तन्मय प्रुष्टी (सीएमओ, क्रॉम्पटन)। iDAC में एक्सपर्ट्स कई अहम टॉपिक्स पर विचार साझा करेंगे। बातचीत इस बात के इर्द-गिर्द होगी कि कैसे ब्रैंड्स ने कम्युनिटी का सहारा लेकर प्रोडक्ट इनोवेशन, क्रिएटिव कैंपेन और कस्टमर लॉयल्टी बनाई है। आज जब ग्राहक भरोसा, अपनापन और समावेशिता को ज्यादा महत्व देते हैं, तो कम्युनिटी-ड्रिवन ब्रैंड बिल्डिंग अब विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन गई है।
इस कॉन्फ्रेंस का मकसद है दुनियाभर के इंडिपेंडेंट एजेंसी ओनर्स, फाउंडर्स और लीडर्स को एक मंच पर लाना ताकि डिजिटल क्षेत्र में आइडियाज, इनसाइट्स और बेस्ट प्रैक्टिसेज शेयर की जा सकें। प्रतिभागियों को यहां स्ट्रेटेजीज मिलेंगी कि कैसे सस्टेनेबल कम्युनिटी बनाई जाए, उनके असर को मापा जाए और उन्हें बड़े मार्केटिंग इकोसिस्टम में जोड़ा जाए। यह सेशन एजेंसी लीडर्स और मार्केटर्स को अपनी सोच दोबारा परखने के लिए प्रेरित करेगा और दिखाएगा कि ब्रैंड बिल्डिंग का भविष्य सहयोग (collaboration) में है।
टैग्स