होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल ने कुछ इस तरह की कोरोना की 'महाकवरेज', देखें विडियो

वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल ने कुछ इस तरह की कोरोना की 'महाकवरेज', देखें विडियो

देश-दुनिया में इन दिनों कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप फैला हुआ है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश-दुनिया में इन दिनों कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप फैला हुआ है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। तमाम लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है, वहीं कई संक्रमित लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देश में लॉकडाउन किया हुआ है। यही नहीं, कोरोना प्रभावित इलाकों को विभिन्न जोन (रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन) में बांटा गया है। ताकि कोरोना संक्रमितों की आसानी से पहचान की जा सके और उनका इलाज सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जोन के हिसाब से लॉकडाउन में कुछ छूट भी सरकार की तरफ से दी गई हैं।

इन जोन की क्या स्थिति है, कोरोना के खिलाफ ‘जंग’ में वहां के लोग कैसे अपना योगदान दे रहे हैं और उन्हें किस तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है, यह जानने के लिए न्यूज ब्रॉडकास्टर ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) ने रेड जोन से ग्रीन जोन तक का जायजा लिया।

‘आईटीवी नेटवर्क’  के चीफ एडिटर (मल्टीमीडिया) अजय शुक्ल ने 2000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर यह जानने की कोशिश भी की कि इन इलाकों में किस कारण से कोरोना फैला और अब वहां के हालात क्या हैं। उन्होंने हर हॉट स्पॉट पर जाकर वहां की जमीनी हकीकत जानी। कहा जा रहा है कि कोरोना काल में किसी भी मीडिया संस्थान की यह सबसे बड़ी कवरेज है। इसका मक़सद लोगों को डर से बचाना, जागरूक करना और सावधान करना है।

अजय शुक्ल द्वारा की गई इस महाकवरेज को आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स आईटीवी नेटवर्क कोविड-19 कोरोनावायरस कोरोनाकवरेज अजय शुक्ल AJAY SHUKLA
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

21 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

6 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

7 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

4 hours ago