होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सांसद बोले- अरुण जेटली के बाद अब अगला नंबर नरेंद्र मोदी का है
सांसद बोले- अरुण जेटली के बाद अब अगला नंबर नरेंद्र मोदी का है
पाकिस्तान में जन्मे ब्रिटिश सांसद की इस टिप्पणी के बाद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड में आजीवन सदस्य नियुक्त किए गए पहले मुस्लिम सांसद लॉर्ड नजीर अहमद ने विवादित ट्वीट किया है। नजीर अहमद के इस ट्वीट से सोशल मीडिया का माहौल गरम हो गया है औऱ लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जताई है।
नजीर अहमद के विवादित ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
इस ट्वीट में नजीर अहमद का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम बाबू लाल गौर, गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर की एक साल के अंदर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अगला नंबर नरेंद्र मोदी का है।
नजीर अहमद के इस आपत्तिजनक ट्वीट के बाद ट्विटर पर लोगों ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया जताई है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने ट्वीट कर कहा, 'इस तरह के ब्रिटिश प्रबुद्ध वर्ग के बीच मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि इस धरती पर कैसे-कैसे लोग आ गए हैं। क्या आप लोगों को मैनेज करके हाउस ऑफ लॉर्ड के सदस्य बन गए हैं।'
बता दें कि यह वही लॉर्ड नजीर अहमद हैं, जिन पर 1970 के दशक में 13 साल से कम उम्र की बच्ची और एक बच्चे के साथ रेप करने के प्रयास और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इस मामले की जांच वर्ष 2016 में शुरू हुई थी।
टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी ब्रिटिश सांसद विवादास्पद बयान लॉर्ड नजीर अहमद