होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRAI-ब्रॉडकास्टर्स मामले में HC ने सुनवाई के लिए अब दी ये तारीख
TRAI-ब्रॉडकास्टर्स मामले में HC ने सुनवाई के लिए अब दी ये तारीख
न्यू टैरिफ ऑर्डर-2.0 (NTO 2.0) को लेकर ‘भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण’ (TRAI) और ब्रॉडकास्टर्स के बीच चल रहे मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट अब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
न्यू टैरिफ ऑर्डर-2.0 (NTO 2.0) को लेकर ‘भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण’ (TRAI) और ब्रॉडकास्टर्स के बीच चल रहे मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट अब 8 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।
सूत्रों का कहना है कि 30 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई में बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस ए.ए. सैयद और जस्टिस अनुजा प्रभुदेसाई की डिवीजन बेंच ने ट्राई से कई सवाल पूछे थे।
सूत्रों ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि ट्राई के वकील ने सुनवाई की अगली तारीख पर जवाब देने का समय मांगा है। सुनवाई की अगली तारीख 8 अक्टूबर तय की गई है जब यूनियन ऑफ इंडिया और ट्राई के लिए वकील अपनी दलीलें पूरी करेंगे। याचिकाकर्ताओं (ब्रॉडकास्टर्स) द्वारा किए जाने वाले जवाब को ध्यान में रखते हुए, कोर्ट ने शुक्रवार का पहला हॉफ सुनवाई के लिए आरक्षित कर दिया है।
टैग्स मीडिया ट्राई चैनल एनटीओ 2.0