होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राज्यसभा में गूंजा सांसद द्वारा महिला पत्रकार से बदसलूकी से जुड़ा ये गंभीर मामला

राज्यसभा में गूंजा सांसद द्वारा महिला पत्रकार से बदसलूकी से जुड़ा ये गंभीर मामला

बीजेपी सांसद ने मामले को सदन की आचार समिति के पास भेजने की उठाई मांग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

निजी न्यूज चैनल की महिला पत्रकार के साथ कथित रूप से हुए दुर्व्यवहार की गूंज बुधवार को राज्यसभा में भी सुनाई दी। भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए सभापति एम. वेंकैया नायडू से आग्रह किया कि यदि सदन का कोई सदस्य मीडिया की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है, तो यह मामला सदन की आचार समिति को सौंपा जाना चाहिए।

भूपेंद्र यादव का कहना था,‘एक टीवी चैनल ने करीब 200 पत्रकारों को नौकरी से निकाल दिया है और चैनल की एक महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया है। हम किसी भी निजी ऑर्गनाइजेशन के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं, लेकिन यदि महिला के साथ दुर्व्यवहार होता और कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया जाता है तो यह सदन की जिम्मेदारी है कि वह बोलने की आजादी की रक्षा करे।’ उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए यह मामला सदन की आचार समिति के पास भेजा जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने सांसद कपिल सिब्बल पर उनके चैनल तिरंगा में पत्रकारों को नौकरी से निकालने और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के आरोप ट्वीट करके लगाए हैं। 

इससे पहले भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने भी इस मामले को उठाने की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने हितों का टकराव (conflict of interest) बताते हुए इस पर आपत्ति जताई थी। इस पर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने राजीव चंद्रशेखर से उसी विषय पर केंद्रित रहने को कहा, जिसके लिए उन्होंने शून्यकाल के तहत नोटिस दिया था।


टैग्स राज्यसभा भूपेंद्र यादव एम. वेंकैया नायडू महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

42 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago