होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिनॉय प्रभाकर बने 'फर्स्टपोस्ट' के नए चीफ कंटेंट ऑफिसर

बिनॉय प्रभाकर बने 'फर्स्टपोस्ट' के नए चीफ कंटेंट ऑफिसर

बिनॉय प्रभाकर को 'फर्स्टपोस्ट' (Firstpost) का नया  चीफ कंटेंट ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

बिनॉय प्रभाकर को 'फर्स्टपोस्ट' (Firstpost) का नया चीफ कंटेंट ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी कंपनी के एम्प्लॉयीज के साथ एक आंतरिक कम्युनिकेशन के जरिए साझा की गई है, जो एक्सचेंज4मीडिया के पास भी है। इस बारे में Firstpost की ओर से संतोष मेनन ने एम्प्लॉयीज को जानकारी दी।

आंतरिक नोट में कहा गया है कि Firstpost को बिनॉय प्रभाकर के जुड़ने की बेहद खुशी है। वह एक बेहद अनुभवी एडिटर हैं और उन्होंने Hindustan Times, The Economic Times, The Indian Express जैसी बड़ी मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। इसके अलावा वह कंपनी के अपने प्लेटफॉर्म Moneycontrol और CNBCTV18.com का भी हिस्सा रह चुके हैं।

नोट में यह भी बताया गया कि बिनॉय प्रभाकर को 25 साल से ज्यादा का एडिटोरियल अनुभव है और डिजिटल न्यूज ऑपरेशंस को खड़ा करने और लीड करने का उनका ट्रैक रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। Firstpost में  चीफ कंटेंट ऑफिसर के तौर पर वह ब्रैंड के अगले और अहम दौर में एडिटोरियल दिशा को मजबूत करेंगे।

हाल ही में बिनॉय प्रभाकर ने Hindustan Times Digital में Chief Content Officer के पद से इस्तीफा दिया था। वह अप्रैल 2023 में Hindustan Times से जुड़े थे और करीब तीन साल तक वहां डिजिटल कंटेंट ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाली।

इससे पहले वह मार्च 2020 से अप्रैल 2023 तक Moneycontrol में एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह 2018 से 2020 के बीच CNBCTV18.com में एडिटर रहे और Network18 में स्पेशल प्रोजेक्ट्स के डिप्टी एग्जिक्यूटिव एडिटर की भूमिका भी निभा चुके हैं।

उन्होंने The Economic Times के साथ भी 11 साल से ज्यादा समय तक काम किया है।

बिनॉय प्रभाकर की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब Firstpost की मैनेजिंग एडिटर पलकी शर्मा ने हाल ही में प्लेटफॉर्म से इस्तीफा दिया है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भोपाल में शुरू हुआ NSS राज्य स्तरीय सम्मेलन, संवाद से समाधान पर जोर

भोपाल में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सम्मेलन 2026 का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में युवाओं की सामाजिक भागीदारी, संवाद आधारित समाधान और स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की गई।

1 hour ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

27 minutes ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

1 day ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘S4M 40 अंडर 40’: प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतिभागियों का किया आकलन

एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' द्वारा आयोजित ‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’ के चौथे संस्करण के लिए 14 मार्च 2026 को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

48 minutes ago

एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम

दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

27 minutes ago

इस मामले को लेकर 'डिश टीवी' पर NSE व BSE ने लगाया 9.2 लाख रुपये का जुर्माना

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को स्टॉक एक्सचेंज के नियमों का पालन न करने के चलते जुर्माना भरना पड़ा है।

1 hour ago

मार्केटिंग जगत के दिग्गज उमेश रॉय चौधरी का निधन

मार्केटिंग इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मार्केटिंग जगत के दिग्गज उमेश रॉय चौधरी का निधन हो गया है।

1 hour ago