होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ऐसा क्या हुआ NewsNation में कि निखिल दुबे ने उठाया ये बड़ा कदम
ऐसा क्या हुआ NewsNation में कि निखिल दुबे ने उठाया ये बड़ा कदम
टीवी न्यूज इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करने वालों में निखिल दुबे ऐसा चेहरा है, जिनको काफी काबिल माना जाता है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टीवी न्यूज इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करने वालों में निखिल दुबे ऐसा चेहरा है, जिनको काफी काबिल माना जाता है। पर एकाएक शुक्रवार की शाम को उन्होंने जिस तरह न्यूज नेशन से एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद से इस्तीफा दिया, वे बेहद चौंकाने वाला रहा है। बताया गया है कि वे रिलीव भी हो गए है मतलब नोटिस पीरियड भी सर्व नहीं हुआ है।
अभी इस इस्तीफे के पीछे का औपचारिक कारण तो पता नहीं चल पाया है, पर लोग इसमें कई तरह के एंगल ढूंढ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शायद प्रबंधन के साथ उनका तालमेल नहीं बैठ पा रहा था। सही कारण का पता तो निखिल दुबे ही जानते होंगे।
गौरतलब है कि क्वॉलिटेटिव काम करने में माहिर निखिल दुबे की पिछली दो पारियां बहुत ही छोटी रही है। न्यूज नेशन के साथ जहां वे तीन महीने ही काम कर पाए, वहीं इससे पहले ‘इंडिया न्यूज’ कै साथ वे ढाई महीने की पारी ही खेल पाए थे।
‘इंडिया न्यूज’ से पहले दुबे ‘एबीपी न्यूज’ में डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वहां 9 जुलाई, 2016 को पदभार संभाला था। पर जब वहां के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने सितंबर महीने में अचानक चैनल से इस्तीफा दिया था, तो निखिल ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था। ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में ये इनकी दूसरी पारी थी। इससे पहले वे अप्रैल 2006 से अक्टूबर 2009 में एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर भी इस चैनल के साथ काम कर चुके हैं। तब इस चैनल का नाम ‘एबीपी न्यूज’ की जगह ‘स्टार न्यूज’ था।
निखिल कुमार ने 1995 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद 2002 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से मॉसकॉम किया और इसके बाद पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। मई 2003 में उन्होंने ‘सहारा समय’ से अपने करियर की शुरुआत की और नवंबर, 2005 तक वे यहां रहे। ‘सहारा समय’ में अपने सफर के अंतिम दिनों में वे विशेष संवाददाता की भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2006 में ‘स्टार न्यूज’ के साथ अपने सफर को आगे बढ़ाया। वहां 3 साल 7 महीने यहां रहने के बाद उनके सफर अगला पड़ाव ‘आजतक’ बना। नवंबर 2010 से नवंबर 2012 तक वे सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर ‘आजतक’ को अपना योगदान देते रहे। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक फ्रीलांस के तौर पर काम किया।
इसके बाद वे जुलाई 2013 में मुंबई में एंडेमॉल प्रॉडक्शन हाउस (Endemol production house) के साथ जुड़ गए और सितंबर 2013 तक बतौर स्क्रिप्ट राइटर काम किया। फिर वे एसोसिएट एडिटर बनकर ‘इंडिया टीवी’ आ गए। सितंबर 2013 से जनवरी 2014 तक वे यहां रहे। ‘इंडिया टीवी’ के बाद उन्होंने ‘न्यूज एक्सप्रेस’ में बतौर डिप्टी एग्जिक्यूटिव एडिटर काम किया और जनवरी से अगस्त 2014 तक रहे। फिर करीब तीन महीने तक उन्होंने ‘न्यूज24’ का हाथ थामा और डिप्टी एग्जिक्यटिव प्रड्यूसर के तौर पर नवंबर 2014 तक का सफर तय किया। इसके बाद वे एसोसिएट एडिटर बनकर ‘जी न्यूज’ आ गए और जुलाई 2016 तक रहे। ‘
टैग्स न्यूज नेशन निखिल दुबे