होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'भारत एक्सप्रेस' के CMD उपेंद्र राय ने फहराया तिरंगा, दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

'भारत एक्सप्रेस' के CMD उपेंद्र राय ने फहराया तिरंगा, दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के नोएडा स्थित कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोगों की सहभागिता रही।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के साथ-साथ नोएडा स्थित न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ ने भी 77वें स्वतंत्रता दिवस को ‘भारत पर्व’ के रूप में बेहद ही भव्य स्वरूप में मनाया। इस अवसर पर ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने दीप प्रज्ज्वलन और ध्वाजारोहण किया। आजादी के नायकों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उपेंद्र राय ने कहा कि भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी टैगलाइन ‘सत्य साहस और समर्पण’ की भावना के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है।

इसके साथ ही उनका कहना था, ‘देश सेवा के लिए जरूरी नहीं है कि हम सीमा पर जाकर लड़ें या फिर किसी बड़े पद पर रहकर काम करें, इसके लिए हम जहां खड़े हैं या फिर जो भी काम कर रहे हैं, उससे भी अपने देश की सेवा कर राष्ट्र को आगे बढ़ने और समाज को नई व बेहतर दिशा देने में अपना योगदान दे सकते हैं।’

इस मौके पर उपेंद्र राय ने भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के मकसद को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा, ‘सत्य, साहस और समर्पण के ध्येय वाक्य को आत्मसात करने वाले इस न्यूज चैनल की शुरुआत एक फरवरी 2023 से हुई थी। मीडिया के क्षेत्र में भारत एक्सप्रेस तेजी से बढ़ता हुआ नेटवर्क है। एक कदम और आगे बढ़ते हुए यह न्यूज नेटवर्क शीघ्र ही भारत एक्सप्रेस के नाम के साथ अपने समाचारपत्र के साथ बाजार में आने वाला है।‘

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के नोएडा स्थित कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोगों की सहभागिता रही। इस दौरान सीआईएसएफ के बैंड ने जब देशभक्ति की धुन बजाना शुरु किया तो पूरा समां देश प्रेम की भावना से भर उठा।  इस अवसर पर पौधारोपण भी किया किया गया और पिंजरे में कैद कबूतरों को मुक्त कर आजादी का संदेश दिया गया।


टैग्स उपेंद्र राय स्वतंत्रता दिवस भारत एक्सप्रेस इंडिपेंडेंस डे
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

20 hours ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

1 day ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

1 day ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

2 days ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

13 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

20 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

14 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

19 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

21 hours ago