होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर TOI की प्रकाशक कंपनी से जुड़े हिमांशु मोदी
इस बड़े पद पर TOI की प्रकाशक कंपनी से जुड़े हिमांशु मोदी
‘टाइम्स ग्रुप’ की प्रकाशक कंपनी ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) ने ‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के पूर्व हेड (फाइनेंस और स्ट्रैटेजी) हिमांशु मोदी को नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘टाइम्स ग्रुप’ की प्रकाशक कंपनी ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) ने ‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के पूर्व हेड (फाइनेंस और स्ट्रैटेजी) हिमांशु मोदी को ग्रुप कॉरपोरेट डायरेक्टर नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में मोदी कैपिटल एलोकेशन और फंड मैनेजमेंट (Capital Allocation & Fund Management) की जिम्मेदारी संभालेंगे। इन्वेस्टमेंट्स और ट्रस्ट की लीगल जरूरतों के अलावा वह कॉरपोरेट गवर्नेंस, लीगल और टैक्स समेत विभिन्न मामलों में शेयरहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करेंगे।
हिमांशु मोदी ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ के मुंबई स्थित ऑफिस में बैठेंगे और ग्रुप की बिजनेस इकाइयों के साथ मिलकर काम करेंगे। वह शेयरहोल्डर ग्रुप को रिपोर्ट करेंगे। बता दें कि मोदी ने पिछले साल नवंबर में एस्सेल ग्रुप के हेड (फाइनेंस और स्ट्रैटेजी) पद से इस्तीफा दे दिया था।
हिमांशु मोदी को दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने यूके स्थित ‘Huron University’ से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने ग्लास्गो की ‘Strathclyde’ यूनिवर्सिटी से एमएससी (फाइनेंस) की पढ़ाई भी की है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स एस्सेल ग्रुप बीसीसीएल हिमांशु मोदी बेनेट एंड कोलमैन कंपनी