होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Barcode Entertainment’ ने अजय कुलकर्णी को किया नियुक्त, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

‘Barcode Entertainment’ ने अजय कुलकर्णी को किया नियुक्त, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले टिकटॉक (बाइटडांस) में साउथ एशिया (नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका) के लिए कंटेंट एंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स के रूप में अपनी भूमिका संभाल रहे थे अजय कुलकर्णी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

ग्लोबल इंफ्लुएंसर मार्केटिंग एजेंसी ‘बारकोड एंटरटेनमेंट’ (Barcode Entertainment) ने अजय कुलकर्णी को अपना बिजनेस हेड नियुक्त किया है। अजय कुलकर्णी को मीडिया, टेलिकॉम और कंज्युमर टेक सेक्टर्स के लिए रेवेन्यू, ब्रैंड मैनेजमेंट और कम्युनिकेशंस, मार्केटिंग और कंटेंट पार्टनरशिप्स में काम करने का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है।  

अपनी इस भूमिका में अजय अपनी टीम-वर्किंग और मार्केटिंग क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए बारकोड एंटरटेनमेंट के लिए सहज प्रक्रियाओं को अपनाने और बिजनेस को तेजी से बढ़ाने का काम करेंगे।

बता दें कि अजय पूर्व में तमाम प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले वह ‘टिकटॉक’ (बाइटडांस) में साउथ एशिया (नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका) के लिए कंटेंट एंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स के रूप में अपनी भूमिका संभाल रहे थे। वह ‘टाइम नेटवर्क’ (Time Network) में असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट (इंटरनेशनल बिजनेस) के रूप में भी काम कर चुके हैं।

इसके अलावा वह ‘स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Star India Pvt Ltd), ‘टाटा टेलिसर्विसेज’ (Tata Teleservice) और ‘टाइम्स ग्रुप’ (Bennet & Coleman) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में ब्रैंड, मार्केटिंग व रेवेन्यू की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अजय ने ग्लोबलाइजेशन और इंटरनेशनल एडवर्टाइजिंग पर हाल ही में एक किताब लिखी है, जिसे Sheth Publications ने पब्लिश किया है।

‘बारकोड एंटरटेनमेंट’ में अपनी नियुक्ति के बारे में अजय कुलकर्णी का कहना है, ‘मैं बारकोड एंटरटेनमेंट की बेहद विशिष्ट और प्रतिभाशाली टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं। आजकल कंटेंट के इस्तेमाल के साथ ही तमाम लोग कंटेंट क्रिएशन के द्वारा कमाई भी कर रहे हैं। बारकोड एंटरटेनमेंट ने वर्ष 2019 में अपनी स्थापना के समय से ही इस क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। इस कंपनी की टीम के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हूं।’

वहीं, इस हबारे में ‘बारकोड एंटरटेनमेंट’ के को-फाउंडर राहुल खन्ना का कहना है, ‘मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि अजय बिजनेस हेड के रूप में बारकोड से जुड़े हैं। इंफ्लुएंसर, कंटेंट और लाइव कॉमर्स स्पेस में और आगे बढ़ने के लिए हम अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और अजय की विशेषज्ञता हमारे इस विजन के साथ पूरी तरह मेल खाती है। उनका एक दशक से अधिक लंबा सफर निश्चित रूप से हमें आगे बढ़ने में काफी मददगार साबित होगा, क्योंकि हम अपनी टीम को मजबूत करना और अपना व्यवसाय बढ़ाना जारी रखेंगे।’


टैग्स बिजनेस हेड अजय कुलकर्णी बारकोड एंटरटेनमेंट राहुल खन्ना
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

23 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago