होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने सबस्क्राइबर्स के लिए BARC India ने किया ये बदलाव
अपने सबस्क्राइबर्स के लिए BARC India ने किया ये बदलाव
नियामक संस्था ने इस बारे में अपने सबस्क्राइबर्स को एक ई-मेल भेजकर जानकारी दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया ने ‘इंप्रेशंस 000’ (Impressions'000) का नाम बदलकर अब ‘एवरेज मिनट ऑडियंस’ (AMA'000) कर दिया है।
अपने सबस्क्राइबर्स को भेजे एक ई-मेल में इस नियामक संस्था ने कहा है, ‘एक औद्य़ोगिक इकाई होने के नाते इंडस्ट्री को वैश्विक मानकों से मेल खाने वाले डाटा उपलब्ध कराने के लिए इसे विकसित करना और लगातार काम करना अनिवार्य है।’
इंप्रेशंस को ऐसे व्यक्तियों की संख्या से परिभाषित किया जा सकता है जो औसत रूप से प्रति मिनट किसी कार्यक्रम को देखते हैं। इसे टीवीटी (TVT) या ‘एवरेज मिनट ऑडियंस’ के रूप में भी जाना जाता है। बार्क का कहना है, ‘सबस्क्राइबर्स एक दिसंबर को जारी इन परिवर्तनों को सभी लॉगइन और मॉड्यूल पोस्ट पर अपने वर्जन (versions) को अपग्रेड कर देख सकेंगे।’
टैग्स बार्क इंडिया व्युअरशिप ब्रॉडकास्ट डिजिटल एडवर्टाइजिंग मीजरमेंट इंप्रेशंस अपडेट