होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार को फोन कर मार्केट में बुलाया, फिर सीने में दाग दी गोली

पत्रकार को फोन कर मार्केट में बुलाया, फिर सीने में दाग दी गोली

गंभीर हालत में पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद भाग रहे आरोपित को भीड़ ने दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के स्थानीय पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश झा ऊर्फ बुद्धिनाथ झा की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया था। वहीं, अब कुछ इसी तरह का एक और मामला बिहार से ही सामने आया है, जहां अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास बाजार में रविवार को सरेशाम एक पत्रकार को गोली मार दी गई।

स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पत्रकार को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है। हमले के बाद भाग रहे आरोपित को भीड़ ने दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित युवक और हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अररिया. रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास बाजार में रविवार की शाम नंदकार निवासी और स्थानीय अखबार ‘सन्मार्ग’से जुड़े पत्रकार बलराम विश्वास को सुमन वर्णवाल पुत्र अशोक वर्णवाल ने गोली मार दी। सुमन वर्णवाल ने बलराम विश्वास को फोन कर बाजार में बुलाया था। गोली लगते ही बलराम विश्वास वहीं जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मौके से भाग रहे सुमन वर्णवाल को पकड़ लिया। भीड़ ने पहले तो सुमन वर्णवाल की जमकर पिटाई की, फिर पुलिस के आने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपित युवक भी रानीगंज क्षेत्र का ही रहने वाला है।

बताया जाता है कि सुमन वर्णवाल और बलराम विश्वास के बीच किसी बात को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है। पहले भी दोनों में मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने रानीगंज थाने में आवेदन भी दिया था। मामला पारिवारिक होने के कारण पुलिस ने उस समय समझौता करने की बात कह मामले को रफा-दफा कर लिया था। इसके बाद से आरोपित युवक सोशल मीडिया पर लगातार बलराम विश्वास को जान से मारने की धमकी दे रहा था और मौका मिलते ही उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

इस घटना को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सोमवार सुबह एक ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में उन्होंने हाल में ही मधुबनी में एक पत्रकार की हत्या का भी जिक्र करते हुए अररिया के पत्रकार को घर से बुलाकर गोली मारने की घटना को भी सामने रखा है।

 


टैग्स पत्रकार पर हमला बलराम विश्वास अररिया
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

30 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago