होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आशीष सहगल ने ‘ZEEL’ में अपनी दो दशक लंबी पारी को दिया विराम
आशीष सहगल ने ‘ZEEL’ में अपनी दो दशक लंबी पारी को दिया विराम
आशीष सहगल जनवरी 2006 से ‘ZEEL’ से जुड़े हुए थे। वह यहां चीफ ग्रोथ ऑफिसर (एड सेल्स, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में चीफ ग्रोथ ऑफिसर (एड सेल्स, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल) के पद से आशीष सहगल ने इस्तीफ़ा दे दिया है। स्टॉक एक्सचेंज को भेजी गई जानकारी में ‘ZEEL’ ने कहा है कि सहगल ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। वहीं, अपने इस्तीफे में सहगल ने लिखा है कि वे अब नई संभावनाओं की तलाश के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
आशीष सहगल के अनुसार, ‘यह मेरे लिए लगभग 20 सालों का शानदार अनुभव रहा है। इस दौरान मुझे काम की बारीकियों को सीखने, चुनौतियों से गुजरकर आगे बढ़ने और साझा लक्ष्यों में योगदान देने का मौका मिला। मैं इस पूरे सफर में मिले सहयोग, मार्गदर्शन और भरोसे के लिए बेहद आभारी हूं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘आपके नेतृत्व में और प्रतिभाशाली सहयोगियों के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सीख दोनों का अनुभव रहा। यहां की उत्कृष्टता, सहयोग और इनोवेशन की संस्कृति ने मुझे हमेशा के लिए नई दिशा दी है। मैं नए अवसरों की ओर बढ़ रहा हूं, ऐसे में इस संगठन से मिली हर चीज के लिए मेरे मन में गहरा सम्मान और आभार है। मैं सुचारु बदलाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और इस दौरान टीम की मदद के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार हूं।’
बता दें कि आशीष सहगल जनवरी 2006 से ‘ZEEL’ से जुड़े हुए थे। चीफ ग्रोथ ऑफिसर (डिजिटल और ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू) के रूप में उन्होंने नेटवर्क की विविध मीडिया इकाइयों (लीनियर और डिजिटल) को स्ट्रैटेजिक रूप से आगे बढ़ाया और रेवेन्यू वृद्धि के साथ संस्थान की वैल्यूज को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
आशीष सहगल को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कई ऐसी पहल की हैं जो इंडस्ट्री में पहली बार हुईं। ‘ZEEL’ से पहले वह ‘स्टार इंडिया’ (Star India) में नेशनल हेड लेवल पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘बुएना विस्टा टीवी’ (Buena Vista TV) और ‘टाइम्स’ (Times) ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं।
टैग्स