होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जिंदगी पर भारी पड़ गया युवा पत्रकार का असहनीय दर्द

जिंदगी पर भारी पड़ गया युवा पत्रकार का असहनीय दर्द

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में मंगलवार तड़के एक युवा पत्रकार ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में मंगलवार तड़के एक युवा पत्रकार ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक का नाम अमन बरार है और वह ‘न्यूज18 पंजाबी’ चैनल में कार्यरत थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को अमन का शव सराय रोहिल्ला और किशनगंज रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिला।

पंजाब स्थित मुक्तसर के मूल निवासी अमन मात्र 23 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ महीनों से पीठ के दर्द को लेकर मानसिक तौर पर काफी परेशान थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था और इसी सिलसिले में वे दिल्ली आए थे।

अमन ने दिल्ली के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान आईआईएमसी से पढ़ाई की थी और चंडीगढ़ में ‘न्यूज18 पंजाबी’ के साथ रिपोर्टर के तौर पर जुड़े हुए थे। वे करीब सवा साल पहले दिल्ली से चंडीगढ़ आए थे। फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक, इसके पहले वे जून, 2018 से दिसंबर 2018 तक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में कार्यरत थे। वे यहां ‘यूसी न्यूज’ से आए थे, जहां उन्होंने सितंबर 2017 से मई, 2018 तक काम किया। इसके पहले अमन ‘बोलता हिन्दुस्तान’ और ‘इंडिया न्यूज़ पंजाब’ में काम कर चुके थे।   

अमन के निधन पर अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम मजीठिया ने भी संवेदनाएं व्यक्त की। सुखबीर सिंह बादल ने लिखा-  'न्यूज 18 चैनल के युवा पत्रकार अमन बरार के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. आत्मा को शांति मिले!'

वहीं, बिक्रम मजीठिया ने लिखा- 'न्यूज 18 चैनल के युवा पत्रकार अमन बरार के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर दुखी हूं. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. दिवंगत आत्मा को शांति मिले और वाहेगुरु जी शोक संतप्त परिवार को क्षति सहने की शक्ति दें.'

अमन के साथ काम कर चुकी उनकी सहयोगी अनुराधा शुक्ला ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है-

'RIP अमन… अमन बरार हमेशा ही दिल जीत लेने वाली मुस्कराहट के मालिक थे। संवेदनशील, सादा, विनम्र, ऊंचे विचारों और सबसे सहज रूप से जुड़ जाने वाले अमन आज हमारे बीच से चले गए। पंजाब के मुक्तसर से उनका महज 23 साल की उम्र में इस तरह से जाना उनके परिवार और साथियों को हमेशा के लिए एक ऐसा घाव दे गया है जो कभी नहीं भर सकता और इसके साथ जीना भी बहुत मुश्किल है।

चंडीगढ़, पंजाब के पत्रकारीय बंधुत्व के लिए अमन का जाना बहुत बड़ी क्षति है। इतनी छोटी उम्र में अमन एक परिपक्व जर्नलिस्ट के तौर पर नाम बना चुके थे। बड़ी ही परिपक्वता से वो राजनितिक गलियारों की रिपोर्टिंग करते थे और एक अच्छे लेखक भी थे। आज अकाली दल ने जब अपनी राज्यपाल के साथ मीटिंग अमन के जाने के दुख में मुल्तवी की तो एहसास बढ़ गया कि अमन अपने पीछे कितना बड़ा वैक्यूम छोड़  गया है।

अमन पिछले एक साल से नेटवर्क 18 चंडीगढ़ में कार्यरत थे। उनका काम करने का जज़्बा सबके लिए मिसाल था। अमन को हमेशा ही ऊर्जा से भरा देखा। काम के लिए उत्साह ऐसा कि बैकपैक उठाया, बालों को एक तरफ झटका और चल पड़े किसी भी चुनौती से निपटने के लिए। वह पिछले कुछ महीनों से पीठ की बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली इसी सिलसिले में आए थे।'

अमन के आत्महत्या की खबर सुनकर उनके अन्य साथी पत्रकारों में भी काफी दुख है। उनके साथियों ने फेसबुक पर अमन के वॉल पर टैग करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 
 


टैग्स पत्रकार दिल्ली आईआईएमसी मर्डर मिस्ट्री दिल्ली क्राइम अमन बरार
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago