होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Voot में इस बड़े पद से आकाश बनर्जी ने दिया इस्तीफा, अब इस कंपनी में निभाएंगे जिम्मेदारी
Voot में इस बड़े पद से आकाश बनर्जी ने दिया इस्तीफा, अब इस कंपनी में निभाएंगे जिम्मेदारी
सबस्क्रिप्शन पर आधारित वीडियो ऑन डिमांड सर्विस ‘वूट’ (Voot) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
'वायकॉम18' (Viacom18) के 'ओवर द टॉप' (OTT) प्लेटफॉर्म ‘वूट’ (Voot) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, आकाश बनर्जी ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। आकाश बनर्जी 'वायकॉम18'के साथ पिछले पांच साल से जुड़े हुए थे। उन्होंने मार्केटिंग हेड के तौर पर यहां जॉइन किया था। बाद में उन्हें प्रमोशन देकर कंपनी के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘वूट’का हेड बना दिया गया था।
बताया जाता है कि उन्होंने अब 'अमेजॉन' (Amazon) के साथ नया सफर शुरू किया है। उन्हें यहां पर कंपनी के मोबाइल बिजनेस का मार्केटिंग हेड नियुक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे सितंबर के मध्य में अमेजॉन में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि बनर्जी इससे पहले ‘स्टार’ (Star) जैसे प्रतिष्ठित ब्रैंड के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स इस्तीफा वूट आकाश बनर्जी