होम / होम पेज / ...इस इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग के साथ जुड़ी यह मीडिया कंपनी, मिलेंगे ये लाभ
...इस इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग के साथ जुड़ी यह मीडिया कंपनी, मिलेंगे ये लाभ
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टेलिविजन, रेडियो और ऑनलाइन की ट्रेड एसोसिएशन ‘द एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग’ (
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘हम नेटवर्क’ पाकिस्तान की मीडिया कंपनी है, जो पूरे देश में टेलिविजन चैनलों की श्रृंखला का संचालन करती है। इसके अलावा ‘हम नेटवर्क’ के नॉर्थ अमेरिका, यूके और मिडिल ईस्ट में भी टेलिविजन चैनल हैं।
वर्ष 2004 में शुरू हुए ‘हम नेटवर्क’ ने टेलिविजन और फिल्मों के लिए प्रॉडक्शन का काम भी शुरू कर दिया है और अब यह देशी-विदेशी मीडिया के क्षेत्र में और आगे बढ़ने की तैयारी में जुटा हुआ है।
‘The Association for International Broadcasting’ के चीफ एग्जिक्यूटिव सिमोन स्पेनस्विक (Simon Spanswick) का कहना है, ‘हम नेटवर्क के AIB का सदस्य बनने पर हमें काफी खुशी हो रही है। हम नेटवर्क काफी अच्छी कंपनी है, जिसने पिछले 13 वर्षों में काफी तेजी से तरक्की की है। AIB से जुड़ने पर हम नेटवर्क को भी काफी फायदा होगा।’
वहीं ‘हम नेटवर्क’ के सीईओ दुरैद कुरैशी (Duraid Qureshi) का कहना है कि AIB से जुड़कर पाकिस्तान की मीडिया इंडस्ट्री में अग्रणी यह नेटवर्क अपनी स्थिति और मजबूत कर रहा है। पाकिस्तान में AIB का पहला सदस्य बनने पर हम काफी खुश हैं। इसका हमें काफी लाभ होगा क्योंकि AIB के सदस्य पूरी दुनिया में हैं। मैं और मेरे साथी AIB और इसके सदस्यों के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।’ बता दें कि AIB एक गैरलाभकारी (not-for-profit) और गैर सरकारी (non-governmental organisation) संस्था है जो मीडिया इंडस्ट्री और अपने सदस्यों के हितों के लिए काम करती है।
टैग्स