होम / डिजिटल / डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया, क्या है Zee के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की फ्यूचर प्लानिंग
डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया, क्या है Zee के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की फ्यूचर प्लानिंग
मीडिया नेटवर्क्स के अनुसार, एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन का कहना है कि समूह डिजिटल कंटेंट के मुद्रीकरण पर फोकस कर रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘एस्सेल’ (Essel) ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा का कहना है कि ‘जी मीडिया‘ (ZEE Media) के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में एक बिलियन यूजर्स जोड़ने का है। मीडिया नेटवर्क्स के अनुसार, एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन का कहना है कि समूह अब डिजिटल कंटेंट के मुद्रीकरण (monetising) पर फोकस कर रहा है।
हमने पिछले साल अगस्त में बताया था कि चंद्रा का अगला उद्यम डिजिटल इकोसिस्टम में वीडियो स्पेस में होगा। ZEEL-Sony के मर्जर को लेकर उन्होंने कहा कि प्रक्रियाएं सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं और नियामक स्वीकृति के बाद यह विलय पूरा हो जाएगा।
इसके साथ ही डॉ. चंद्रा ने यह भी कहा कि देश में कारोबारी माहौल ‘काफी सकारात्मक‘ है और समूह कई मोर्चों पर काम कर रहा है। डॉ. सुभाष चंद्रा के अनुसार, समूह जल्द ही टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर कुछ नया लेकर आएगा।
टैग्स एस्सेल ग्रुप डॉ. सुभाष चंद्रा चेयरमैन जील-सोनी डिजिटल यूजर्स