होम / डिजिटल / अब ‘Zee’ समूह में यह बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे दिनेश देव शर्मा
अब ‘Zee’ समूह में यह बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे दिनेश देव शर्मा
डिजिटल टीम का हिस्सा रहे दिनेश अब टीवी से जुड़ गए हैं। यहां वह ‘जी न्यूज’ पर एक नया शो शुरू करेंगे, जो टेक्नोलॉजी से जुड़ा होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘जी’ (Zee) समूह में दिनेश देव शर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक इंडिया डॉटकॉम डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा रहे दिनेश को ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMLC) में एडिटर (टेक्नोलॉजी) बनाया गया है। यानी डिजिटल टीम का हिस्सा रहे दिनेश अब टीवी से जुड़ गए हैं। यहां वह ‘जी न्यूज’ पर एक नया शो शुरू करेंगे, जो टेक्नोलॉजी से जुड़ा होगा।
समाचार4मीडिया से बातचीत में दिनेश देव ने बताया कि ‘जी’ समूह में उनकी यह दूसरी पारी है। करियर के शुरुआती दिनों में वह ‘जी’ ग्रुप का हिस्सा थे। इसके बाद टाइम्स नाउ और फिर मैशेबल इंडिया से जुड़े। मैशेबल के बाद अक्टूबर 2021 में उन्होंने इंडिया डॉटकॉम को जॉइन किया था, जहां उन्हें ग्रुप की टेक्नोलॉजी वेबसाइट बीजीआर इंग्लिश (BGR.in.) के एडिटर की जिम्मेदारी दी गई थी।
मीडिया में करीब डेढ़ दशक से सक्रिय दिनेश देव शर्मा 'एनडीटीवी' (NDTV) के साथ भी काम कर चुके हैं। दिनेश देव शर्मा की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। समाचार4मीडिया की ओर से दिनेश देव को नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स एडिटर जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग दिनेश देव शर्मा