होम / डिजिटल / OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की दिशा में प्लेनेट मराठी व Vistas Media Capital ने उठाया ये कदम

OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की दिशा में प्लेनेट मराठी व Vistas Media Capital ने उठाया ये कदम

सिंगापुर की कंटेंट मीडिया और एंटरटेनमेंट इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी ‘विस्तास मीडिया कैपिटल’ (Vistas Media Capital) ने ‘प्लेनेट मराठी’ (Planet Marathi) के साथ पार्टनरशिप की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

सिंगापुर की कंटेंट मीडिया और एंटरटेनमेंट इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी ‘विस्तास मीडिया कैपिटल’ (Vistas Media Capital) ने ‘प्लेनेट मराठी’ (Planet Marathi) के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य मराठी कंटेंट पर केंद्रित ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म (OTT) शुरू करना है। जल्द ही लॉन्च होने वाले इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का लक्ष्य विभिन्न जॉनर्स (genres) के साथ विश्व स्तर पर 100 मिलियन टार्गेट ग्रुप (TG) को पूरा करना है।

इस पार्टनरशिप के तहत प्लेनेट मराठी की योजना एडवांस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से विभिन्न डिवाइसेज पर लगातार स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर, समकालीन और विविध प्रकार का कंटेंट डिलीवर करना है। ‘विस्तास मीडिया कैपिटल’ वेंचर में स्ट्रैटेजिक इक्विटी के लिए प्लेनेट मराठी में पांच मिलियन तक अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।  

इस पार्टनरशिप के बारे में ‘विस्तास मीडिया कैपिटल’ के ग्रुप सीईओ अभयानंद सिंह का कहना है, ‘भारतीय ओटीटी क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ गया है, लेकिन रीजनल क्षेत्र में अभी भी काफी गुंजाइश है। इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने के लिए प्लेनेट मीडिया के साथ पार्टनरशिप को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं।’

वहीं, प्लेनेट मराठी के हेड और फाउंडर अक्षय बरदापुरकर का कहना है, ‘टेलिविजन अथवा अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कुछ शो अथवा मूवीज को छोड़कर मराठी दर्शक आज अपनी मूल भाषा में डिजिटल मनोरंजन से वंचित हैं। ऐसे में मराठी ओटीटी प्लेटफॉर्म इस शून्य को भरने का काम करेगा। हमने ग्लोबल स्तर पर भी अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बनाई है और इस दिशा में पहला कदम उठाने के लिए विस्तास मीडिया कैपिटल बिल्कुल सही पार्टनर है। हम विस्तास मीडिया कैपिटल के साथ लंबी पार्टनरशिप करने के लिए तत्पर हैं।’


टैग्स विस्तास मीडिया कैपिटल अभयानंद सिंह प्लेनेट मराठी अक्षय बरदापुरकर
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

55 minutes ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago