होम / डिजिटल / 'हिन्दुस्तान' को अलविदा कहकर अब इस मीडिया वेंचर से जुड़े ये दो वरिष्ठ पत्रकार

'हिन्दुस्तान' को अलविदा कहकर अब इस मीडिया वेंचर से जुड़े ये दो वरिष्ठ पत्रकार

'हिन्दुस्तान' अखबार के नोएडा मुख्यालय में कार्यरत दो समाचार संपादकों ने अलविदा बोल दिया है। इनमें दिल्ली-एनसीआर के न्यूज एडिटर पंकज विशेष और स्पोर्ट्स एडिटर संजीव सिंह शामिल हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'हिन्दुस्तान' अखबार के नोएडा मुख्यालय में कार्यरत दो समाचार संपादकों ने अलविदा बोल दिया है। इनमें दिल्ली-एनसीआर के न्यूज एडिटर पंकज विशेष और स्पोर्ट्स एडिटर संजीव सिंह शामिल हैं। खास बात यह है कि यह दोनों बड़े नाम 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' से जुड़ गए हैं। यूपी टाइम्स उत्तर प्रदेश की खबरों को फोकस करते हुए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च होने वाला है, जिसके लिए पिछले दिनों बड़े पैमाने पर भर्तियां की गई हैं।

पंकज विशेष पिछले 18 वर्षों से हिन्दुस्तान अखबार में उत्तराखंड, बरेली और प्रयागराज जैसी यूनिटों में काम कर चुके हैं। फिलहाल वह पिछले 5 वर्षों से नोएडा यूनिट में दिल्ली-एनसीआर के समाचार संपादक थे। संजीव सिंह करीब 12 वर्षों से हिन्दुस्तान अखबार में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट संभाल रहे थे। अब यह दोनों लोग उत्तर प्रदेश टाइम्स को लीड करेंगे। नवोदित वेंचर के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में अलग-अलग मीडिया हाउस से कई और बड़े नाम अलविदा करके उत्तर प्रदेश टाइम्स के साथ जुड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश टाइम से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के सभी 75 ज़िलों में संवाददाता नियुक्त किए जा रहे हैं। नोएडा में मुख्यालय और लखनऊ में ब्यूरो कार्यालय खोला गया है। करीब 120 लोगों की टीम इस नए मीडिया वेंचर में काम करेगी। यह डिजिटल न्यूज पोर्टल पूरी तरह हिन्दी पट्टी की खबरों पर फोकस करेगा। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर रहेगी। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों की बड़ी खबरों पर ध्यान केंद्रित करेगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

9 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

15 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago