होम / डिजिटल / पत्रकार मनीष रंजन की ‘TV9 नेटवर्क’ में वापसी, मिली अब यह बड़ी जिम्मेदारी

पत्रकार मनीष रंजन की ‘TV9 नेटवर्क’ में वापसी, मिली अब यह बड़ी जिम्मेदारी

पत्रकार मनीष रंजन ने भारतीय बहुभाषी सोशल मीडिया कंपनी ‘शेयरचैट’ (ShareChat) में अपनी करीब 13 महीने पुरानी पारी को विराम दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

डिजिटल पत्रकार मनीष रंजन ने भारतीय बहुभाषी सोशल मीडिया कंपनी ‘शेयरचैट’ (ShareChat) में अपनी करीब 13 महीने पुरानी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने अब ‘टीवी9’ (डिजिटल) में वापसी की है। इस बार उन्हें बिजनेस, यूटिलिटी, एग्रीकल्चर, ऑटो और टेक जैसे अहम सेक्शंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वह प्रोडक्ट और एसईओ कॉर्डिनेशन (एडिटोरियल) का काम भी संभालेंगे।

बता दें कि ’शेयरचैट’ से पहले मनीष रंजन ’टीवी9’ (डिजिटल) में बिजनेस सेक्शन के इंचार्ज थे। समाचार4मीडिया से बातचीत में मनीष रंजन ने बताया कि ’टीवी9’ के साथ पहली पारी में उन्होंने एक साल के अंदर बिजनेस सेक्शन को ’टीवी9’ (डिजिटल) की टॉप-3 कैटेगरी में शामिल कराया था।

मनीष रंजन को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 14 साल का अनुभव है। इन चौदह सालों में उन्होंने ’जी बिजनेस’, ’भास्कर’, ’आईटीवी नेटवर्क’ और ’पत्रिका’ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इस दौरान उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में काम किया है।

मनीष ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007-08 में ’एक्सचेंज4मीडिया’ से की थी। अवॉर्ड विनिंग जर्नलिस्ट मनीष ने ‘पत्रिका’ में रहते हुए पत्रिका डिजिटल के बिजनेस सेक्शन को टॉप पर पहुंचाया था, जिसके लिए उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से बेस्ट डिजिटल जर्नलिस्ट का अवार्ड भी मिल चुका है।

समाचार4मीडिया की ओर से मनीष रंजन को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।  


टैग्स पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल पत्रकारिता जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया टीवी9 भारतवर्ष हिंदी पत्रकारिता नई पारी न्यूज हिंदी न्यूज खबर नियुक्ति मनीष रंजन समाचार अप्वॉइंटमेंट मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

12 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago