होम / डिजिटल / TRAI ने ऐसे लोगों के लिए शुरू की ‘टीवी चैनल सेलेक्टर’ वेबसाइट

TRAI ने ऐसे लोगों के लिए शुरू की ‘टीवी चैनल सेलेक्टर’ वेबसाइट

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ऐसे डीटीएच व केबल टीवी उपभोक्ताओं के लिए बुधवार को एक ‘टीवी चैनल सेलेक्टर’ वेबसाइट की शुरुआत की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ऐसे डीटीएच व केबल टीवी उपभोक्ताओं के लिए बुधवार को एक ‘टीवी चैनल सेलेक्टर’ वेबसाइट की शुरुआत की है, जिनके पास स्मार्टफोन नही है और इस वजह से वे इसके ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। या फिर ऐसे लोग, जो वेब ब्राउजर का उपयोग करना चाहते हों।

स्मार्टफोन के लिए ‘टीवी सेलेक्टर ऐप’ पिछले साल 25 जून को शुरू किया गया था, जिससे उपभोक्ता अपना ‘सब्सक्रिप्शन’ देख सकते हैं, उसमें बदलाव कर सकते हैं, केबल सेवा प्रदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी चैनल देख सकते हैं और अपनी रुचि के चैनल चुन सकते हैं।

यह दिसंबर 2018 में अधिसूचित एक विनियम के तहत किया गया था और तभी से यह देखा जा रहा था कि उपभोक्ता अपने ऑपरेटर के अनुसार, वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अपनी रुचि का टीवी चैनल चुनने में दिक्कत का सामना कर रहे थे।

प्राधिकरण ने अपनी वर्तमान अधिसूचना में कहा, ‘ट्राई ने अब टीवी सेलेक्टर वेबसाइट भी विकसित की है जिससे उन उपभोक्ताओं को सुविधा होगी जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है या जो वेबसाइट ब्रॉउजर का इस्तेमाल करना चाहते हैं। ऐप और वेबसाइट की मुख्य विशेषता है कि डीटीएच/केबल ऑपरेटर को भेजने से पहले सब्सक्रिप्शन में बदलाव किया जा सकता है ताकि उपभोक्ताओं को लाभ हो सके।’

प्राधिकरण ने यह भी कहा कि पोर्टल में ऐप की सभी विशेषताएं हैं और डाउनलोड की सुविधा भी है।


टैग्स ट्राई ऐप वेबसाइट टीवी चैनल उपभोक्ता टीवी चैनल सेलेक्टर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

21 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

6 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

7 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

4 hours ago