होम / डिजिटल / ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पहुंचे युवा पत्रकार चंद्र प्रकाश, मिली यह जिम्मेदारी
‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पहुंचे युवा पत्रकार चंद्र प्रकाश, मिली यह जिम्मेदारी
इसके पहले वह ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में सीनियर सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। वह इस चैनल की लॉन्चिंग के साथ ही इसकी डिजिटल टीम से जुड़े थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार चंद्र प्रकाश (सीपी) ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) की यूट्यूब ऑपरेशन टीम के साथ मीडिया में अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर मैनेजर के पद पर जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की यूट्यूब ऑपरेशन की टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।
चंद्र प्रकाश को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। इसके पहले वह ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में सीनियर सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। वह इस चैनल की लॉन्चिंग के साथ ही इसकी डिजिटल टीम से जुड़े थे। इसके अलावा पूर्व में वह नेटवर्क-18, इंडिया टीवी, ईटीवी भारत हैदराबाद, जनतंत्र टीवी, फ्रीडम इंडिया न्यूजपेपर में भी विभिन्न डिपार्टमेंट्स में अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं।
मूल रूप से मिर्जापुर (विंध्याचल) के रहने वाले चंद्र प्रकाश ने ‘इंडिया टीवी’ के इनपुट डिपार्टमेंट से वर्ष 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने ‘बीएचयू’ वाराणसी से अंग्रेजी साहित्य (Honors) में ग्रेजुएशन की है और ‘भारतीय विद्या भवन’ से मीडिया की पढ़ाई की है।
चंद्र प्रकाश ‘प्रयाग संगीत समिति’ से कथक में संगीत प्रभाकर हैं। इस विधा में वह कई स्टेज परफॉर्मेंस भी कर चुके हैं। हिंदी, अंग्रेजी के अलावा बंगाली, उर्दू और फ्रेंच भाषाओं के जानकार चंद्र प्रकाश एक स्केच आर्टिस्ट भी हैं। समाचार4मीडिया की ओर से चंद्र प्रकाश को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई औऱ शुभकामनाएं।
टैग्स नई पारी नियुक्ति टाइम्स नाउ नवभारत जॉइनिंग इंडिया डेली लाइव चंद्र प्रकाश सीपी यूट्यूब ऑपरेशन टीम