होम / डिजिटल / ‘टाइम्स नाउ’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुछ यूं दिखाया 'दम'

‘टाइम्स नाउ’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुछ यूं दिखाया 'दम'

टाइम्स नेटवर्क के प्रेजिडेंट व COO रोहित चड्ढा ने कहा कि डिजिटल न्यूज में व्युअर्स की पहुंच जिस तरह से बढ़ रही है, वह टाइम्स नाउ में व्युअर्स के भरोसे को दर्शाता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश अग्रणी अंग्रेजी न्यूज चैनल में शुमार ‘टाइम्स नाउ’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब अपनी बादशाहत दिखाई है। चैनल का दावा है कि उसने राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं में अपनी धारदार और विस्तृत कवरेज से अक्टूबर में फेसबुक और यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर 116 मिलियन व्युअर्स हासिल किए हैं। यह आंकड़े क्राउडटैंगल और वीडूली की रिपोर्ट पर आधारित हैं।

‘टाइम्स नाउ’ के मुताबिक, सबसे तेज, एक्सक्लूसिव खबरें ब्रेक कर और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्राइम टाइम शो- ‘इंडिया अपफ्रंट’ और ‘न्यूज ऑवर’ के जरिए चैनल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 1 बिलियन से ज्यादा रीच हासिल की है।

दरअसल, टाइम्स नाउ डिजिटल क्षेत्र में व्युअर्स की जरूरतों को देखते हुए विश्वसनीय, सटीक और निर्णायक न्यूज रिपोर्टिंग और लगातार इनोवेटिव कंटेट फॉर्मेट के साथ इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित कर रहा है। डिजिटल-फर्स्ट वीडियो सीरीज के जरिए हर प्रमुख खबर पर 360 डिग्री नजरिए के जरिए विश्लेषण किया जाता है।

टाइम्स नाउ के दावे के मुताबिक, उसने फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और Timesnownews.com पर अपने डिजिटल वीडियो से 210 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल किए हैं। वहीं फेसबुक पर चैनल को बड़े इंगेजमेंट के साथ 2.35 मिलियन इंटरैक्शन हासिल हुए है और अपने क्षेत्र में अग्रणी रहते हुए अक्टूबर महीने में कुल 125 मिलियन (स्रोत: फेसबुक डेटा) की रीच हासिल की है।

इस उपलब्धि पर टाइम्स नेटवर्क के प्रेजिडेंट व सीओओ रोहित चड्ढा ने कहा, 'डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्युअर्स की यह पसंद देखकर हम अभिभूत हैं। डिजिटल न्यूज में व्युअर्स की पहुंच जिस तरह से बढ़ रही है और जिस तरह से उन्होंने प्रतिक्रिया दी, वह टाइम्स नाउ में उनके भरोसे को दर्शाता है। वीडियो, आज न्यूज कंजप्शन का एक पसंदीदा फॉर्मेट बन गया है और यह 5जी के साथ आगे और बढ़ेगा। ऑन लाइन कंटेंट का उपयोग करने वाले सभी यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम अपने वीडियो कवरेज का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि हमारा फोकस बड़े इवेंट्स कवर करने के साथ-साथ यूजर्स के लिए बेहतर एवं समृद्ध कंटेंट पेश करने पर है। अपनी इस सोच एवं नजरिए के साथ टाइम्स नाउ वैश्विक स्तर पर अपने डिजिटल फुटप्रिंट का विस्तार लगातार करता आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से इसे यू-ट्यूब पर 50 फीसदी से ज्यादा व्यूज अमेरिका, यूरोप एवं एशिया-प्रशांत देशों (APAC) से मिले हैं।

  


टैग्स चैनल टाइम्स नाउ डिजिटल प्लेटफॉर्म
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

9 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago