होम / डिजिटल / Times Network ने अपनी डिजिटल टीम को कुछ यूं दी मजबूती
Times Network ने अपनी डिजिटल टीम को कुछ यूं दी मजबूती
‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने अपनी डिजिटल टीम को मजबूती देते हुए दो प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने अपनी डिजिटल टीम को मजबूती देते हुए दो प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की हैं। इसके तहत रोहित चड्ढा को प्रेजिडेंट और सीओओ (डिजिटल बिजनेस) और विनय सरवागी को सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल कंटेंट) के पद पर नियुक्त किया गया है।
जाने-माने एंटरप्रिन्योर चड्ढा को टेक्नोलॉजी, ईकॉमर्स, फिनटेक, ओटीटी और मीडिया व एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। चड्ढा ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता से एमबीए किया है। उन्होंने बतौर को-फाउंडर वर्ष 2013 में ‘foodpanda.com’ की शुरुआत की थी।
इसके अलावा वर्ष 2015 में उन्होंने ‘PayLo’ स्टार्टअप भी शुरू किया था। पूर्व में वह ‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के स्वामित्व वाली कंपनी 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में सीईओ (डिजिटल पब्लिशिंग) रह चुके हैं। इसके अलावा वह ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह की डिजिटल शाखा ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ (Network18 Digital) में ग्रुप चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर के पद पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
इस बारे में ‘टाइम्स नेटवर्क’ के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है, ‘मुझे टीम में रोहित और विनय का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, जिन्हें बिजनेस डेवलपमेंट और कंटेंट इनोवेशन में डिजिटल स्ट्रैटेजी को सफलतापूर्वक संचालित करने का काफी अनुभव है। मुझे विश्वास है कि वे हमारी महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं को सपोर्ट करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और हमें नई ऊंचाइयों को छूने में मदद करेंगे।’
अपनी नियुक्ति के बारे में रोहित चड्ढा का कहना है, ‘मुझे टाइम्स नेटवर्क से जुड़कर उनके डिजिटल बिजनेस का नेतृत्व करने में प्रसन्नता हो रही है। मेरा प्रयास नए अवसर तलाशने, उभरते ट्रेंड्स को भुनाने और नेटवर्क की डिजिटल प्रॉपर्टीज को मजबूती प्रदान करना होगा।’
वहीं, विनय सरवागी का कहना है, ’ मैं देश के सबसे प्रभावशाली न्यूज नेटवर्क में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। टाइम्स नेटवर्क में व्युअर्स को हर चीज के केंद्र में रखा जाता है। मैं इस नई भूमिका को निभाने के लिए उत्सुक हूं और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करूंगा कि हमारे व्युअर्स को सभी माध्यमों, प्रारूपों और भाषाओं में बेहतरीन कंटेंट मिले।’
टैग्स पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल पत्रकारिता टाइम्स नेटवर्क जर्नलिस्ट डिजिटल एमके आनंद समाचार4मीडिया हिंदी पत्रकारिता रोहित चड्ढा नई पारी न्यूज हिंदी न्यूज खबर नियुक्ति समाचार अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ विनय सरवागी