होम / डिजिटल / Tata Sky और ShemarooMe ने मिलाया हाथ, ऑडियंस को कुछ यूं होगा फायदा
Tata Sky और ShemarooMe ने मिलाया हाथ, ऑडियंस को कुछ यूं होगा फायदा
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) ऑपरेटर ‘टाटा स्कारई’ (Tata Sky) और ‘शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ (Shemaroo Entertainment Ltd) ने आपस में हाथ मिलाया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) और ‘शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ (Shemaroo Entertainment Ltd) ने आपस में हाथ मिलाया है। इस पार्टनरशिप के बाद टाटा स्काई बिंगे पर उपलब्ध शेमारू ऐप के द्वारा दर्शकों को फिल्मी और गैर फिल्मी एंटरटेनमेंट की बड़ी श्रंखला देखने को मिलेगी।
इस गठबंधन के बाद टाटा स्काई बिंगे के सबस्क्राइबर्स ‘शेमारूमी’ (ShemarooMe) के कंटेंट की विशाल श्रंखला तक पहुंच सकेंगे। इस बारे में ‘टाटा स्काई’ की चीफ कॉमर्शियल एंड कंटेंट ऑफिसर पल्लवी पुरी का कहना है, ‘टाटा स्काई पर हम हमेशा से अपने कंटेंट को विस्तार देने और अपने दर्शकों को आला दर्जे का एंटरटेनमेंट मुहैया कराने की दिशा में प्रयास करते रहते हैं। टाटा बिंगे इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। शेमारूमी के साथ इस पार्टनरशिप के द्वारा न सिर्फ उन्हें अपने कंटेंट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, बल्कि टाटा स्काई बिंगे के सबस्क्राइबर्स को भी क्वालिटी कंटेंट की बड़ी श्रंखला मिलेगी।’
वहीं, शेमारू एंटरटेनमेंट के सीओओ क्रांति गडा का कहना है, ‘शेमारू पर हम अपने ऑडियंस को हमेशा बेस्ट एंटरटेनमेंट कंटेंट उपलब्ध कराने में विश्वास रखते हैं। टाटा स्काई के साथ हमारी पार्टनरशिप इसी दिशा में उठाया गया कदम है। इस कंटेंट को मात्र 249 रुपए मासिक शुल्क के सबस्क्रिप्शन पर हासिल किया जा सकता है। इसमें अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप का तीन महीने का फ्री ट्रायल और अमेजॉन फायरस्टिक भी शामिल है। शेमारूमी कंटेंट को टाटा स्काई बिंगे + हाईब्रिड एंड्रॉयड सेट टॉप बाक्स के द्वारा भी टाटा स्काई बिंगे ऐप पर एक्सेस किया जा सकता है।
टैग्स टाटा स्काई बॉलिवुड पार्टनरशिप रीजनल कंटेंट कंटेंट प्लेटफॉर्म शेमारूमी