होम / डिजिटल / इस बड़े पद पर Disney+ Hotstar से जुड़े सुनील रेयान

इस बड़े पद पर Disney+ Hotstar से जुड़े सुनील रेयान

इससे पहले गूगल में सात साल से ज्यादा समय तक विभिन्न पदों पर निभा चुके हैं अपनी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) को भारत में नया हेड मिल गया है। दरअसल, सुनील रेयान (Sunil Rayan) को भारत में ‘Disney+ Hotstar’ का नया प्रेजिडेंट और हेड नियुक्त किया गया है। रेयान ने ‘गूगल’ में विभिन्न पदों पर सात साल की पारी खेलने के बाद यहां जॉइन किया है। उन्हें बिजनेस बिल्डिंग, स्ट्रैटेजी, सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, मार्केटिंग, कॉमर्शियल और प्रॉडक्ट ऑपरेशंस का करीब 20 साल का अनुभव है।

‘गूगल’ में वह कैलिफोर्निया में मैनेजिंग डायरेक्टर (Cloud for Games) के पद पर कार्यरत थे। ‘Cloud for Games’ से पहले रेयान ‘गूगल’ में सैन फ्रैंसिस्को खाड़ी क्षेत्र (Francisco Bay Area) में मैनेजिंग डायरेक्टर (App Ads Business) की भूमिका निभा रहे थे।  

‘गूगल’ से पहले रेयान वर्ष 2004 से 2012 के बीच ‘McKinsey & Company’ में एसोसिएट प्रिंसिपल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रेयान पूर्व में 'IBM’, ‘Mastech’ और ‘Infosys’ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। 

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में ‘स्टार’ (Star) और ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) का नया कंट्री मैनेजर के. माधवन को नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति संजय गुप्ता के स्थान पर की गई थी, जिन्होंने ‘गूगल इंडिया’ (Google India) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने के लिए यहां से इस्तीफा दे दिया था।

‘गूगल इंडिया’ में उन्हें कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स और ऑपरेशंस) के पद पर नियुक्त किया गया है। दिसंबर से लेकर अब तक ‘स्टार’ और ‘डिज्नी इंडिया’ के चेयरमैन और ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, एशिया पैसिफिक’ (The Walt Disney Company, Asia Pacific) के प्रेजिडेंट उदय शंकर खुद इंडिया में डिज्नी+हॉटस्टार की कमान संभाल रहे थे।

रेयान की नियुक्ति के बारे में ‘स्टार’ और ‘डिज्नी इंडिया’ के चेयरमैन और ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, एशिया पैसिफिक’ के प्रेजिडेंट उदय शंकर का कहना है, ‘वैश्विक उपलब्धियों के साथ सुनील के पास काफी प्रतिभा है और मैं Disney+ Hotstar टीम की कमान उनके हाथों में देकर काफी उत्साहित हूं। Disney+ Hotstar इंडिया में हम हम क्यूरेटेड कंटेंट के लिए देश का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत प्लेटफॉर्म बनाने के मिशन पर हैं और सुनील इसके लिए सबसे सही व्यक्ति हैं।’ 


टैग्स उदय शंकर हॉटस्टार डिज्नी वॉल्ट डिज्नी स्टार प्लस
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

14 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago