होम / डिजिटल / NBT ऑनलाइन से अलग होकर शिवम भट्ट ने पकड़ा 'हिन्दुस्तान' का हाथ
NBT ऑनलाइन से अलग होकर शिवम भट्ट ने पकड़ा 'हिन्दुस्तान' का हाथ
मूल रूप से लखीमपुर-खीरी के रहने वाले शिवम भट्ट ने 2014-2015 सत्र में भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
'टाइम्स ग्रुप' के नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ लगातार 7 साल तक काम करने के बाद युवा पत्रकार शिवम भट्ट ने ‘हिन्दुस्तान’ (डिजिटल) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। एनबीटी ऑनलाइन में रहते हुए शिवम ने अलग-अलग टीमों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। एनबीटी ऑनलाइन में रहते हुए सितंबर 2016 से दिसंबर 2017 तक नवभारत टाइम्स की सोशल मीडिया टीम को लीड किया।
एनबीटी ऑनलाइन में अपने करियर के दौरान शिवम ने 'सिस्टम के दीमक' जैसी सीरीज पर काम किया। इसके अलावा शिवम की ही स्टोरी थी जिस पर देशभर में रेलवे की ई-कैटरिंग में धांधली करने वाले और पैसेंजर्स को परेशान करने वाले वेंडर्स को ब्लैकलिस्ट किया गया था। शिवम ने इसके अलावा और भी कई स्पेशल स्टोरीज और इंटरव्यू किए।
शिवम अब ‘हिन्दुस्तान’ की सोशल मीडिया टीम को लीड करेंगे। यहां इनके पास हिन्दुस्तान के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, Koo आदि पर बने सोशल मीडिया अकाउंट्स को मैनेज करने और एंगेजमेंट बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
मूल रूप से लखीमपुर-खीरी के रहने वाले शिवम भट्ट ने 2014-2015 सत्र में भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। 2015 में कैंपस प्लेसमेंट होने के बाद से वह एनबीटी ऑनलाइन में ही थे और अब यह उनका पहला जॉब स्विच है।
समाचार4मीडिया की ओर से शिवम को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स हिन्दुस्तान शिवम भट्ट