होम / डिजिटल / अब इस बड़े पद पर Shemaroo Entertainment से जुड़े अर्घ्य चक्रवर्ती
अब इस बड़े पद पर Shemaroo Entertainment से जुड़े अर्घ्य चक्रवर्ती
कंपनी ने क्रांति गडा को प्रमोट कर अब प्रेजिडेंट (New Business Opportunities) की जिम्मेदारी सौंपी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘शेमारू एंटरटेनमेंट’ (Shemaroo Entertainment) ने अर्घ्य चक्रवर्ती को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर नियुक्त किया है। वह ‘शेमारू‘ के समूचे बिजनेस ऑपरेशंस का नेतृत्व करेंगे और कंपनी के स्ट्रैटेजिक विजन व वैल्यू को लागू करने के लिए सीईओ हिरेन गडा व सीनियर मैनेजमेंट टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।
बता दें कि चक्रवर्ती इससे पहले ‘डिज्नी स्टार इंडिया‘ (Disney Star India) में बतौर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (Ad Sales, Entertainment Business) अपनी भूमिका निभा रहे थे। अपने तीन दशक से ज्यादा के करियर में वह ‘टाइम्स इनोवेटिव मीडिया‘ (Times Innovative Media), ‘पेप्सिको‘ (PepsiCo) और ‘एशियन पेंट्स‘ (Asian Paints) जैसे जाने-माने ब्रैंड्स में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं।
इस कंपनी में वह क्रांति गडा की जगह लेंगे, जिन्हें अब प्रेजिडेंट (New Business Opportunities) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बारे में ‘शेमारू एंटरटेनमेंट’ के सीईओ हिरेन गडा का कहना है, ‘मेरा पूरा विश्वास है कि अर्घ्य अपने अनुभव और विशेषज्ञता के कारण शेमारू के विजन को आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं। मैं शेमारू परिवार में उनका स्वागत करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’
वहीं, क्रांति गडा का कहना है, ’हम इस समय अर्घ्य के साथ जुड़कर रोमांचित हैं क्योंकि हम शेमारू के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप, वह अपने साथ गहरी विशेषज्ञता लेकर आए हैं और वह हमारी कंपनी के विकास को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं। तमाम प्रमुख ब्रैंड्स के साथ उनके तीन दशक के अनुभव को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि वह शेमारू को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’
इस बारे में अर्घ्य चक्रवर्ती का कहना है, ’ मैं शेमारू के साथ जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं, जो 60 वर्षों से देश में एंटरटेनमेंट के लिए जाना-माना नाम रहा है। मैं पिछले कुछ वर्षों से शेमारू को देख रहा हूं और जिस तरह से हिरेन, क्रांति और उनकी टीम ने बिजनेस को आगे बढ़ाया है, मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। उन्हें आधुनिक कंज्यूमर्स की जरूरतों को देखते हुए उसी के अनुसार अपने ब्रैंड को प्रासंगिक रखा है। मैं इस ब्रैंड को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’
टैग्स सीओओ हिरेन गडा शेमारू एंटरटेनमेंट चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शेमारू अर्घ्य चक्रवर्ती क्रांति गडा