होम / डिजिटल / एबीपी नेटवर्क से शशिकेश रंजन ने ली विदाई, अब यहां शुरू की नई पारी
एबीपी नेटवर्क से शशिकेश रंजन ने ली विदाई, अब यहां शुरू की नई पारी
शशिकेश रंजन ने एबीपी नेटवर्क (ABP Network) को अलविदा कह दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
शशिकेश रंजन ने एबीपी नेटवर्क (ABP Network) को अलविदा कह दिया है। एबीपी में शशिकेश कंसल्टेंट सोशल मीडिया एडिटर थे। अभी कुछ दिनों पहले ही इनको बड़ी जिम्मेदारी देकर सभी हिंदी स्टेट्स का हेड (सोशल मीडिया मैनेजर) बनाया गया था।
खबर है कि शशि एबीपी नेटवर्क में अपनी पारी को विराम देकर ‘भारत24’ (Bharat 24) का दामन थाम लिया है। यहां पर उन्हें सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है, जहां वह डिजिटल की टीम को लीड करेंगे। शशि एबीपी से पहले ‘जी हिन्दुस्तान’ के सोशल मीडिया हेड के तौर पर कार्य कर रहे थे।
शशि को पत्रकारिता क्षेत्र में 19 सालों से ज्यादा का अनुभव है। शशिकेश मूलरूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने बेसिक शिक्षा वहीं से पूरी की। फिर पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए हैदराबाद की तरफ रुख किया। हालांकि उन्होनें पत्रकारिता में मास्टर बिहार के मशहूर नालंदा यूनिवर्सिटी से की।
शशि ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के 'आज' अखबार से की थी। फिर टीवी मीडिया जगत में ‘इंडिया’ज मोस्ट वांटेड’ प्रोगाम के फिक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम किया। फिर IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) और ETV में प्रोग्रामिंग का लोहा मनवाया। ‘स्टार न्यूज’ (एबीपी न्यूज) और ‘जी न्यूज’ समेत कई बड़े संस्थानों में भी काम किया।
शशिकेश ‘जी बिहार-झारखंड’ की लॉचिंग टीम के अहम हिस्सा थे। सोशल मीडिया में मोदी के प्रोमो 'मोदी मैजिक' से शशिकेश को एक नई उंचाई मिली।
बता दे कि शशि को फिल्मी जगत में भी काफी रुचि है। उन्होंने कई शॉर्ट फिल्म लिखे और गानों का डायरेक्शन किया, जिसमें सबसे फेमस रहा 'मिट्टी वाले दिये जलाना अबकी बार दिवाली में'। जी मीडिया के ‘जी पुरवइया’ में उन्होंने कई शो का डायरेक्शन किया और इलेक्शन शो 'बिहार गुस्से में है' को भी होस्ट किया।
टैग्स एबीपी नेटवर्क भारत24 शशिकेश रंजन