होम / डिजिटल / वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार सीरीज ने जॉइन किया ‘टाइम्स नेटवर्क’, मिली यह जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार सीरीज ने जॉइन किया ‘टाइम्स नेटवर्क’, मिली यह जिम्मेदारी

सुनील कुमार सीरीज इससे पहले ‘जी डिजिटल’ की हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘इंडिया.कॉम’ (india.com) में बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार सीरीज ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के साथ मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbhart) की डिजिटल विंग में बतौर एडिटर जॉइन किया है।

बता दें कि सुनील कुमार सीरीज ने पिछले दिनों ही ‘जी डिजिटल’ (Zee Digital) में अपनी पारी को विराम दिया था। वह इस समूह की हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘इंडिया.कॉम’ (india.com) में करीब पांच साल से कार्यरत थे और बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हिंदी वेबसाइट के अलावा कोविड के दौरान करीब सात महीने तक अंग्रेजी वेबसाइट का दारोमदार भी उनके ही कंधों पर था। इसके अलावा उनके नेतृत्व में इंडिया.कॉम की मराठी साइट को भी लॉन्च किया गया था।

मूल रूप से सुपौल (बिहार) के रहने वाले सुनील कुमार सीरीज को मीडिया में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रिंट में ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) से की थी। हालांकि, यहां उनका सफर महज आठ महीने ही रहा।

इसके बाद वह डिजिटल मीडिया में आ गए। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) की डिजिटल डिवीजन के साथ ही वह ‘एनडीटीवी कंवर्जेंस’ (NDTV Convergence) की फाउंडिंग टीम में भी शामिल रहे हैं। सुनील सीरीज की गिनती डिजिटल के उन चुनिंदा संपादकों में होती है, जिन्हें कंटेंट के अलावा प्रोडक्ट और SEO की गहरी समझ है।  

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सुनील कुमार सीरीज ने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से सुनील कुमार सीरीज को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स संपादक टाइम्स नेटवर्क एडिटर नई पारी इंडिया डॉट कॉम नियुक्ति रिजाइन जॉइनिंग सुनील कुमार सीरीज टाइम्न नाउ नवभारत
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago