होम / डिजिटल / TV9 भारतवर्ष को मिला नया डिजिटल एडिटर
TV9 भारतवर्ष को मिला नया डिजिटल एडिटर
हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) को नया डिजिटल एडिटर मिल गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) को नया डिजिटल एडिटर मिल गया है। खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार शैलेश चतुर्वेदी ने यहां जॉइन कर लिया है। वे यहां डिजिटल टीम की कमान संभालेंगे। टीवी9 भारतवर्ष के साथ नई पारी शुरू करने से पहले शैलेश चतुर्वेदी करीब चार साल से नेटवर्क18 का हिस्सा थे।
मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले शैलेश चतुर्वेदी को प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम करने का 22 साल से ज्यादा का अनुभव है। शैलेश चतुर्वेदी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ अखबार में अपने सेवाएं दीं। बाद में प्रिंट को छोड़कर शैलेश चतुर्वेदी ने टीवी की दुनिया में कदम रखा और न्यूज चैनल ‘सहारा समय’ में अपनी जिम्मेदारी संभाली।
इसके बाद टीवी को अलविदा कहकर शैलेश डिजिटल की दुनिया में आ गए और नेटवर्क18 के साथ जुड़ गए। यही उन्होंने काफी समय तक फर्स्टपोस्ट (firstpost) हिंदी की कमान संभाली। इसके बाद करीब एक साल से वह ‘न्यूज18 हिंदी’ (news18 hindi) में न्यूजरूम हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्होंने यहां से बाय बोल दिया है और ‘टीवी9’ नेटवर्क का हिस्सा बन गए हैं। समाचार4मीडिया की ओर से शैलेश चतुर्वेदी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल एडिटर