होम / डिजिटल / TV9 नेटवर्क में इस बड़े पद से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू
TV9 नेटवर्क में इस बड़े पद से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू
वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) के साथ की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वरिष्ठ पत्रकार जैकब मैथ्यू ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) के साथ की है, जहां मैथ्यू टीवी9 डिजिटल में कोऑर्डिनेटिंग एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगे। अपनी इस नई पारी में वह ‘टीवी9 नेटवर्क’ के सभी डिजिटल चैनल, ओटीटी-न्यूज9 प्लस और कंवर्जेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दें कि इससे पहले मैथ्यू ‘न्यूज24’ (News 24) में थे। इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने बतौर वाइस प्रेजिडेंट यहां जॉइन किया था। ‘न्यूज24’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। पिछले साल ‘इंडिया अहेड’ (India Ahead) को जॉइन करने से पूर्व वह करीब छह साल से ‘BAG network’ के साथ जुड़े हुए थे।
‘न्यूज24’ के साथ अपनी इस दूसरी पारी में वह इस मीडिया ग्रुप के सैटेलाइट चैनल्स के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्ट्रैटेजी और प्लानिंग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
बता दें कि न्यूज मीडिया में ‘फादर’ के नाम से मशहूर जैकब को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। इस दौरान वह रिपोर्टिंग से लेकर असाइनमेंट एडिटर के पद पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। पूर्व में वह ‘सीएनएन आईबीएन’ (CNN IBN), ‘इंडिया टीवी’ (INDIA TV), ‘एएनआई’ (ANI) और न्यूज24 (NEWS 24) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया एजेंसी ‘रॉयटर्स’ (Reuters) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से जैकब मैथ्यू को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स संपादक एडिटर वरिष्ठ पत्रकार टीवी9 नेटवर्क जैकब मैथ्यू