होम / डिजिटल / वरिष्ठ पत्रकार आशिष जाधव ने किया नई पारी का ऐलान, यहां बने डिजिटल न्यूज एडिटर
वरिष्ठ पत्रकार आशिष जाधव ने किया नई पारी का ऐलान, यहां बने डिजिटल न्यूज एडिटर
वरिष्ठ पत्रकार आशिष जाधव ने लोकमत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को उन्हें यहां डिजिटल न्यूज का एडिटर बनाया गया है। इसकी घोषणा उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार आशिष जाधव ने लोकमत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ( Lokmat Media Pvt. Ltd) के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्हें यहां डिजिटल न्यूज का एडिटर बनाया गया है। इसकी घोषणा उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए की है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, मैंने डिजिटल टीवी मीडिया में कदम रखा है। मैं एक निर्भीक डिजिटल न्यूज नेटवर्क के विजन को आगे ले जाने के लिए एक संपादक के तौर पर शामिल हुआ हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी नई पारी को पहले की तरह ही सराहा जाएगा। धन्यवाद’
I am happy to inform you that, I have stepped in the digital TV media. I joined as an Editor to drive the vision of creating a fearless Digital News Network. I hope my new innings will be appreciated like earlier ones. Thanks @rishidarda @MiLOKMAT https://t.co/rGCYyGLJVE
— आशिष जाधव Ashish Jadhao ?? (@ashish_jadhao) May 10, 2021
लोकमत में शामिल होने से पहले वरिष्ठ पत्रकार आशिष जाधव ‘जी24तास’ (Zee24Taas), ‘आईबीएन लोकमत’ (BN Lokmat) और ‘लोकसत्ता’ (Loksatta) के लिए अपना योगदान दे चुके हैं।
टैग्स वरिष्ठ पत्रकार आशिष जाधव लोकमत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड