होम / डिजिटल / Zee मीडिया से ‘आजतक’ पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Zee मीडिया से ‘आजतक’ पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे, मिली बड़ी जिम्मेदारी

आजतक से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल यहां वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे को नियुक्त किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

आजतक से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल यहां वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे को नियुक्त किया गया है। उन्हें ‘आजतक’ के ‘तक’ डिजिटल ऐप्स में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। यहां उन्हें क्लस्टर हेड ऐप एंड साइट का पदभार दिया गया है।

अनुज खरे इससे पहले जी मीडिया में एडिटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत थे। वे अगस्त, 2020 में दैनिक भास्कर ग्रुप से जी मीडिया आए थे। उन्होंने दैनिक भास्कर में एक लंबी पारी खेली और इस दौरान उन्हें ग्रुप के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘दैनिक भास्कर’ (dainikbhaskar.com) को शीर्ष तक पहुंचाने का श्रेय दिया जाता है। वे 2012 से 2015 तक ग्रुप की गुजराती वेबसाइट ‘दिव्यभास्कर’ (divyabhaskar.com) के एडिटर रहे और इसके पहले उन्होंने ग्रुप की मराठी न्यूज वेबसाइट ‘दिव्यमराठी’ (divyamarathi.com) का भी नेतृत्व किया।

अनुज खरे के नेतृत्व में ही जी मीडिया के रीजनल न्यूज पोर्टल जी उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड ने इस साल एक्सचेंज4मीडिया के बहुप्रतिष्ठित enba अवॉर्ड में बेस्ट माइक्रो साइट का गोल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे एक जाने-माने व्यंग्यकार भी हैं। उन्होंने 21वीं सदी के 251 अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ व्यंग्यकारों में जगह बनायी थी। बता दें कि इस साल फरवरी में इंडिया नेटबुक्स नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस व्यंग्य संकलन में शामिल 251 व्यंग्यकारों में 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने शिरकत की थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई लिटरेचर फेस्टिव भी होस्ट किए हैं, जिसमें ‘जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ भी शामिल है।

अनुज खरे तीन किताबों के लेखक भी हैं, जिनमें ‘बातें बेमतलब’, ‘परम श्रद्धेय मैं खुद’ और ‘चिल्लर चिंतन’ शामिल है। वे लेखनशैली के दम पर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज करा चुके हैं। दरअसल यह सम्मान उन्हें ऐसे ट्वींस ब्रदर्स के लिए दिया गया, जिनके नाम 6 टाइटल बुक हैं, जिनमें से तीन बुक इनके और तीन इनके भाई के नाम है।  


टैग्स आजतक पत्रकार मीडिया जी मीडिया डिजिटल अनुज खरे
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

16 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago