होम / डिजिटल / वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ में अपनी पारी को दिया विराम

वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ में अपनी पारी को दिया विराम

आलोक कुमार करीब पौने चार साल से ‘नवभारत टाइम्स’ (डिजिटल) में बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 13 अक्टूबर, 2023 इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब पौने चार साल से ‘नवभारत टाइम्स’ (डिजिटल) में बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 13 अक्टूबर, 2023 इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था।

विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक आलोक कुमार अब ‘जी न्यूज’ (Zee News) में बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें कि ‘टाइम्स नेटवर्क’ से पहले आलोक कुमार ‘टीवी9’ समूह के साथ जुड़े हुए थे और एग्जिक्यूटिव एडिटर (डिजिटल) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

बिहार में मुजफ्फरपुर के मूल निवासी आलोक कुमार को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। पूर्व में वह कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। ‘टीवी9’ समूह को जॉइन करने से पहले वह एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में ‘नेटवर्क18’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म के रीजनल विंग की कमान संभाल चुके हैं।

आलोक मई  2015 में ‘लाइव इंडिया’ से इस्तीफा देकर ‘नेटवर्क18’ आए थे।‘लाइव इंडिया’ में वह डिजिटल एडिटर के तौर पर बहुत ही कम समय तक रहे, जहां उन्होंने जनवरी 2015 से मई 2015 तक मात्र पांच महीने की पारी खेली। इसके पहले तक आलोक कुमार ने ‘सहारा समय’, ‘बीबीसी’ (BBC), ‘यूएनआई’ (UNI)  और‘नेटजाल’ (www.netjaal.com) डिजिटल पोर्टल के साथ काम किया।   

देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘आईआईएमसी’ से वर्ष 2001 में पत्रकारिता की तालीम हासिल करने वाले आलोक ने पत्रकारिता का सफर ‘नेटजाल’ (www.netjaal.com) के साथ बतौर कॉपी राइटर शुरू किया, जहां वे करीब एक साल तक रहे। इसके बाद वे अप्रैल 2002 में प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ‘यूएनआई’ (UNI)से जुड़ गए। सब एडिटर व रिपोर्टर के तौर पर चार साल की पारी खेलने के बाद वे ‘यूएनआई’ से अलग हो गए और ‘बीबीसी’ (BBC) से बतौर प्रड्यूसर (मल्टीमीडिया) जुड़ गए। यहां भी वे करीब चार साल तक रहे।

अप्रैल 2010 में यहां से अलग होने के बाद वे ‘सहारा समय’ के डिजिटल वेंचर से जुड़ गए और यहां करीब पांच वर्षों तक अपना योगदान दिया। जनवरी 2015 में वे ‘लाइव इंडिया’ पहुंचे और फिर ‘नेटवर्क18’ और ‘टीवी9’ होते हुए ‘नवभारत टाइम्स’ के साथ पहुंचे थे, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।


टैग्स जी न्यूज नवभारत टाइम्स आलोक कुमार टाइम्स इंटरनेट एनबीटी
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

17 hours ago