होम / डिजिटल / टीवी9 डिजिटल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अफसर अहमद, मिली यह जिम्मेदारी
टीवी9 डिजिटल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अफसर अहमद, मिली यह जिम्मेदारी
वरिष्ठ पत्रकार अफसर अहमद ने देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
वरिष्ठ पत्रकार अफसर अहमद ने देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है।
अफसर अहमद ने अब ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (डिजिटल) में डिप्टी एडिटर (स्पेशल कंटेंट) के पद पर जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (डिजिटल) के ग्रुप एडिटर पाणिनि आनंद को रिपोर्ट करेंगे।
मूल रूप से आगरा के रहने वाले अफसर अहमद को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘टीवी9 भारतवर्ष’ से पहले करीब 15 साल से वह नेटवर्क18 (Network18) के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
पूर्व में वह ‘नवभारत टाइम्स’ की डिजिटल टीम (NBT Digital) का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह मुगलकालीन इतिहास पर चार किताबें भी लिख चुके हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अफसर अहमद ने आगरा से ग्रेजुएशन करने के बाद वहीं से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। समाचार4मीडिया की ओर से अफसर अहमद को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स पत्रकार एडिटर नई पारी टीवी9 नेटवर्क अफसर अहमद नियुक्ति टीवी9 डिजिटल जॉइनिंग