होम / डिजिटल / ZEE5 India से जुड़े राजीव ढल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ZEE5 India से जुड़े राजीव ढल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की ओटीटी सर्विस 'ZEE5' में राजीव ढल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की ओटीटी सर्विस 'ZEE5' में राजीव ढल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर बनाया गया है। वह तरनजीत सिंह की जगह लेंगे और ‘ZEE5 India’ के सीईओ तरुण कात्याल को रिपोर्ट करेंगे।
इस बारे में तरुण कात्याल का कहना है, ‘हमें विश्वास है कि राजीव के अनुभवों और उनकी लीडरशिप स्किल्स का हमें काफी लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि देश में हमारी ग्रोथ को अगले चरण में ले जाने में ऐड सेल्स टीम और ऑपरेशन फंक्शन को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। अपनी टीम में राजीव ढल के शामिल होने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं।’
बता दें कि दो दशक से ज्यादा के करियर में ढल ने मीडिया और कंज्यूमर इंटरनेट कंपनियों में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर काम किया है। फिलहाल वह ‘SHAREit’ में रेवेन्यू से जुड़े कामों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वह ‘Dailyhunt’ में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पिछले 13 वर्षों में वह चार स्टार्टअप्स का नेतृत्व कर चुके हैं। अब अपनी नई भूमिका में वह एडवर्टाइजिंग सेल्स और ऑपरेशंस के द्वारा ‘ZEE5 India’ के रेवेन्यू की ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होंगे।
टैग्स चीफ रेवेन्यू ऑफिसर तरनजीत सिंह जी5 इंडिया राजीव ढल