होम / डिजिटल / 'डिजिटल मीडिया न होता तो कोरोना काल में लॉकडाउन से जनजीवन में आ जाता ठहराव'

'डिजिटल मीडिया न होता तो कोरोना काल में लॉकडाउन से जनजीवन में आ जाता ठहराव'

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमएसी) नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि डिजिटलीकरण से देश में भ्रष्टाचार रोकने में काफी हद तक सफलता हासिल हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमएसी) नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि डिजिटलीकरण से देश में भ्रष्टाचार रोकने में काफी हद तक सफलता हासिल हुई है। हमारे राजनेताओं और प्रशासकों की चिंता थी कि ऊपर से लाभार्थियों के लिए भेजे गए पैसे का एक बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है, लेकिन आज सरकार की ओर से डिजिटल इंडिया पर जोर दिए जाने से एक क्लिक से सीधे लाभार्थियों के जनधन खातों में धनराशि पहुंच जाती है।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग एवं आन्तरिक गुणवत्ता  सुनश्चयन  प्रकोष्ठ की ओर से संकाय संवर्धन कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आयोजित हुई सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ‘डिजिटल दौर में  मीडिया का  बहुआयामी स्वरूप’ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रो. द्विवेदी ने वर्तमान दौर में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता पर चर्चा की।

आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि अगर डिजिटल मीडिया न होता तो कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण जनजीवन ठहर जाता। न तो हम सार्वजनिक संवाद कर पाते न शिक्षा व्यवस्था और व्यापार ही चल पाता। लेकिन, डिजिटल मीडिया के कारण जीवन के जरूरी कार्यों को संचालन होता रहा। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नई तकनीक आती है तो वह जीवन आसान करती है।

बतौर विशिष्ट अतिथि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में जनसंचार विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर वंदना पांडेय ने कहा कि डिजिटल मीडिया सूचना प्रसार का एक विधि है। आज की दुनिया डिजिटल उत्पादों से भरी हुई है। ऐसे में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता बहुत बढ़ गई है। हमारा पूरा जीवन डिजिटल माध्यम पर आधारित हो गया है। सरकार भी अपनी योजनाओं के डिजिटलीकरण पर जोर दे रही है। अल्ट्रासाउंड आदि स्वास्थ्य सेवाएं भी डिजिटल हो चलीं हैं। तकनीक इस कदर विकसित हो चली है कि आज डिजिटल मीडिया से आगे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम होने लगा है। प्रो. वंदना पांडेय ने डिजिटल मीडिया के लिए सेल्फ रेगुलेशन की भी जरूरत बताई।

अध्यक्षता करते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि पत्रकारिता लाक्षणिक भाषा में बात करती है। पत्रकार मेहनती और कर्मठ होते हैं। पत्रकारिता मिशन भी है और प्रोफेशन भी। पत्रकारिता के व्यवसाय होने का मतलब व्यापार नहीं बल्कि रोजगार से है। अतिथियों का स्वागत आंतरिक गुणवत्ता सुनश्चयन प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. मानस पांडेय ने किया। कार्यशाला संयोजक और जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने सात दिनों तक आयोजित कार्यशाला की रिपोर्ट पेश की और संचालन सह संयोजक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया। सात दिनों तक चली कार्यशाला में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. लता चौहान, डॉ. बुशरा जाफरी सहित 21 राज्यों के सात सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


टैग्स डिजिटल मीडिया प्रो. संजय द्विवेदी लॉकडाउन कोरोना काल
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago