होम / डिजिटल / OpenAI ने शीलादित्य मोहंती को किया नियुक्त, दी ये जिम्मेदारी

OpenAI ने शीलादित्य मोहंती को किया नियुक्त, दी ये जिम्मेदारी

ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI ने शीलादित्य मोहंती को भारत के लिए मार्केटिंग लीड नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI ने शीलादित्य मोहंती को भारत के लिए मार्केटिंग लीड नियुक्त किया है। यह जानकारी मोहंती ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर साझा की।

मोहंती ने इस ख़बर की घोषणा करते हुए एक पोस्ट में लिखा, “भारत के लिए मार्केटिंग लीड के रूप में OpenAI से जुड़ने और मानवता के हित में AGI बनाने के मिशन में योगदान देने को लेकर उत्साहित हूं।” 

मोहंती OpenAI में Meta से जुड़े हैं, जहां वे Meta AI और एशिया-प्रशांत क्षेत्र (APAC) के लिए Facebook के मार्केटिंग लीड थे।

मोहंती की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब सिर्फ एक हफ्ता पहले OpenAI ने भारत में अपना पहला दफ्तर खोलने की योजना की घोषणा की थी और अपनी विकास रणनीति का केंद्र नई दिल्ली को बनाने का फैसला किया था। सरकार, कॉरपोरेट्स, डेवलपर्स और शैक्षणिक संस्थानों के साथ संबंधों को मजबूत करने के प्रयास में, ChatGPT के निर्माता ने देश में औपचारिक रूप से एक इकाई स्थापित की है और स्थानीय टीम को नियुक्त करना भी शुरू कर दिया है, कंपनी ने कहा था। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

12 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago