होम / डिजिटल / एक्स पर अब ब्लू टिक लेना हुआ सस्ता : 48% तक सस्ता हुआ प्रीमियम प्लान

एक्स पर अब ब्लू टिक लेना हुआ सस्ता : 48% तक सस्ता हुआ प्रीमियम प्लान

कंपनी का यह फैसला भारत जैसे बड़े इंटरनेट मार्केट में X की पहुंच को बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत दी है। कंपनी ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में 47 फीसदी तक की भारी कटौती की है। यह बदलाव X के तीनों बेसिक, प्रीमियम और प्रीमियम+ पर लागू होगा। अब यूजर्स को बेसिक प्लान सिर्फ 170 रुपये प्रति माह में मिलेगा, जबकि प्रीमियम प्लान 470 रुपये और प्रीमियम+ प्लान 3,000 रुपये प्रति माह में उपलब्ध होगा।

मोबाइल यूजर्स के लिए प्रीमियम अकाउंट का मासिक शुल्क पहले 900 रुपये था, जिसे अब 470 रुपये कर दिया गया है, यानी करीब 48% की कटौती हुई है। प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन की कीमत भी मोबाइल पर 5,100 रुपये से घटाकर 3,000 रुपये कर दी गई है, यानी करीब 41% की कमी हुई है।

वेब पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन अब 650 रुपये से घटकर 427 रुपये में मिलेगा, जो कि 34% सस्ता है। प्रीमियम प्लस अकाउंट अब वेब पर 3,470 रुपये की जगह 2,570 रुपये में मिलेगा। आपको बता दें, कंपनी का यह फैसला भारत जैसे बड़े इंटरनेट मार्केट में X की पहुंच को बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

17 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

51 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago