होम / डिजिटल / ‘Hotstar’ में इस बड़े पद से निखिल मधोक ने दिया इस्तीफा

‘Hotstar’ में इस बड़े पद से निखिल मधोक ने दिया इस्तीफा

मधोक को जुलाई 2018 में यह जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले वह ‘स्टार टीवी नेटवर्क’ (Star TV Network) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट थे। ‘स्टार नेटवर्क’ के साथ मधोक की यह दूसरी पारी थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

निखिल मधोक ने ‘हॉटस्टार’ (Hotstar) में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां पर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और हेड ऑफ ऑरिजिनल कंटेंट के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बता दें कि मधोक को जुलाई 2018 में यह जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले वह ‘स्टार टीवी नेटवर्क’ (Star TV Network) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट थे। ‘स्टार नेटवर्क’ के साथ मधोक की यह दूसरी पारी थी।

अपने इस्तीफे के बारे में मधोक का कहना है, ‘शुरू से ही हॉटस्टार स्पेशल्स का निर्माण करना मेरे पेशेवर जीवन के सबसे सुखद और संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। डिज्नी+हॉटस्टार की शानदार वृद्धि में इन शो का काफी योगदान था, लेकिन हमारे लिए सबसे अच्छा गिफ्ट दर्शकों से प्राप्त प्यार और प्रशंसा थी। मैं अपने नए सफर को लेकर बहुत उत्साहित हूं और जल्द ही अपने अगले कदम के बारे में जानकारी शेयर करूंगा।’

‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ (DU) से ग्रेजुएट निखिल मधोक ने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (IIM) बेंगलुरु से एमबीए (मार्केटिंग) किया है। 


टैग्स इस्तीफा हॉटस्टार रिजाइन निखिल मधोक
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

17 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

46 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago