होम / डिजिटल / 'न्यूज 24 यूपी-उत्तराखंड' यूट्यूब चैनल का नया मुकाम, सब्सक्राइबर्स हुए वन मिलियन पार
'न्यूज 24 यूपी-उत्तराखंड' यूट्यूब चैनल का नया मुकाम, सब्सक्राइबर्स हुए वन मिलियन पार
न्यूज 24 के रीजनल यूट्यूब चैनल ‘यूपी-उत्तराखंड’ ने डिजिटल दुनिया में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
'न्यूज24' के रीजनल यूट्यूब चैनल ‘यूपी-उत्तराखंड’ ने डिजिटल दुनिया में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 10 अप्रैल को इस चैनल ने 1 मिलियन (10 लाख) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जो दर्शाता है कि यह चैनल दर्शकों के बीच लगातार भरोसेमंद और पसंदीदा बना हुआ है।
पिछले कुछ समय में चैनल ने कंटेंट के स्तर पर कई नए प्रयोग किए हैं। खास तौर पर सकारात्मक और जन-सरोकारी खबरों को जिस तरह से इस प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता मिली है, उसने दर्शकों से एक अलग जुड़ाव बनाया है।
चैनल पर सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना ‘उत्तरकांड’ नाम से एक डिबेट शो प्रसारित किया जाता है। यह शो सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज के जरूरी और गंभीर सवालों पर भी चर्चा करता है। आम लोगों से जुड़े मुद्दों को बहस के केंद्र में रखकर यह शो अपनी अलग पहचान बना रहा है।
'न्यूज24' हमेशा से निष्पक्ष रिपोर्टिंग और ग्राउंड स्टोरीज के लिए जाना जाता रहा है। यही खासियत 'न्यूज24 यूपी-उत्तराखंड' यूट्यूब चैनल में भी देखने को मिलती है, जहां ग्राउंड रिपोर्टिंग और आम आदमी की आवाज को प्राथमिकता दी जाती है।
1 मिलियन सब्सक्राइबर्स के इस मुकाम के साथ चैनल ने न केवल एक डिजिटल उपलब्धि हासिल की है, बल्कि यह भी साबित किया है कि यदि खबरें सच्ची, जिम्मेदार और जनहित से जुड़ी हों, तो दर्शक उन्हें जरूर अपनाते हैं।
टैग्स