होम / डिजिटल / अब कुलदीप सिंह संभालेंगे ‘न्यूज24’ डिजिटल (हिंदी) की कमान
अब कुलदीप सिंह संभालेंगे ‘न्यूज24’ डिजिटल (हिंदी) की कमान
कुलदीप सिंह समाचार4मीडिया हिंदी पत्रकारिता 40अंडर40 के विजेताओं की लिस्ट में भी अपनी नाम दर्ज करा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में शामिल ‘न्यूज24’ (News24) ने डिजिटल (हिंदी) की कमान कुलदीप सिंह को सौंप दी है। उन्होंने यहां पर बतौर एडिटर, डिजिटल (हिंदी) जॉइन कर लिया है। इस संस्थान के साथ कुलदीप सिंह की दूसरी पारी है। अपने करियर के शुरुआती दौर में वह ‘B.A.G Films’ में बतौर रिपोर्टर करीब सवा साल तक कार्य कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में कुलदीप सिंह ने बताया कि वह पत्रकारिता के शुरुआती दिनों में निठारी और आरुषि हत्याकांड से लेकर कई बड़े स्टिंग ऑपरेशन में शामिल रहे हैं। उन्हें ऑपरेशन गुरुकुल से खास पहचान मिली। वहीं, वर्ष 2007 में किए गए स्टिंग ऑपरेशन में दिल्ली-एनसीआर के दर्जनभर से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों की मेरिट के बाद भी मैनेजमेंट कोटे के तहत लाखों के खेल को उजागर किया गया। इस मामले में तत्कालीन यूपी सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई कॉलेज के मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की। कई कॉलेज में एडमिशन इंचार्ज को हटाया गया।
बता दें कि कुलदीप सिंह को मीडिया में काम करने का करीब 18 साल का अनुभव है। इससे पहले वह ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘जनसत्ता’ (Jansatta.com) में करीब सवा दो साल से असिस्टेंट एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इससे पहले वह ‘Daily News & Analysis’ (DNA) में करीब साढ़े तीन साल तक शिफ्ट इंचार्ज की भूमिका भी निभा चुके हैं।
यही नहीं, पूर्व में कुलदीप सिंह ‘न्यूज नेशन’ (News Nation), ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagarn), ‘एचटी मीडिया’ (HT Media) और ‘इंडिया न्यूज’ (India News) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
गौरतलब है कि कुलदीप सिंह समाचार4मीडिया हिंदी पत्रकारिता 40अंडर40 के विजेताओं की लिस्ट में भी अपनी नाम दर्ज करा चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से कुलदीप सिंह को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स