होम / डिजिटल / उत्तराखंड के पहले न्यूज ऐप और वेब न्यूज चैनल Devbhoomi Insider ने दी दस्तक

उत्तराखंड के पहले न्यूज ऐप और वेब न्यूज चैनल Devbhoomi Insider ने दी दस्तक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया शुभारंभ, यह न्यूज ऐप और वेब चैनल जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

उत्तराखंड के पहले न्यूज ऐप और वेब न्यूज चैनल ‘देवभूमि इनसाइडर’ (Devbhoomi Insider) का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया। इंडिया फोर्थ पिल्लर डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का यह न्यूज ऐप और वेब चैनल जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा। बताया जाता है कि यह पहला ऐसा वेब न्यूज चैनल होगा, जिसमें प्रदेश के हर शहर और ग्रामीण आंचल की जानकारियां और खबरें एक क्लिक पर मिलेंगी। इस अवसर पर नड्डा ने देवभूमि की टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा, ‘यह न्यूज ऐप सूचना के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बनेगा। प्रजातंत्र में जानकारी बहुत बड़ी ताकत है। जानकारी जितनी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, उतना बेहतर है। मेरा मानना है कि यह न्यूज ऐप उत्तराखंड की जनता तक सटीक और तथ्यपरख जानकारी पहुंचाएगा, जिसका लोगों को लाभ मिलेगा। इनसाइर का मतलब है अंदर की जानकारी, अंदर की बात जानने की आतुरता न केवल सरकार बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को होती है। इससे सरकार को भी मदद मिलती है।’ 

कंपनी के सह संस्थापक संदीप विश्नोई ने बताया, ‘उत्तराखंड पहला राज्य होगा, जहां यह प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही गोवा, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जल्द ही यह वेब न्यूज चैनल लांच किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि स्मार्ट सिटी के नागरिकों को स्मार्ट न्यूज प्लेटफॉर्म की भी आवश्यकता है। ये जरूरत देव भूमि इनसाइडर से पूरी की जाएगी। इस एंड्रॉइड एप्लीकेशन को बहुत ही शोध करने के उपरांत आईआईटी खड़कपुर से पासआउट प्रोफेशनल्स के मार्गदर्शन मे तैयार किया गया है। यह पहला ऐप है जो राज्य की गतिविधियों और खबरों पर फोकस कर शुरू किया जा रहा है।’

लॉन्चिंग के अवसर पर वेब न्यूज चैनल के संपादकीय प्रभारी अरुणेश पठानिया और बिजनेस हेड सरफराज भी मौजूद रहे।

इंडिया फोर्थ पिल्लर प्राइवेट लिमिटेड के सह संस्थापक संदीप विश्नोई को प्रिंट मीडिया का खासा अनुभव है। संदीप देश के बड़े मीडिया ब्रैंड दैनिक भास्कर, मिड डे, सकाल, लोकमत और अमर उजाला में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उनका आखिरी दायित्व दिव्य मराठी में बतौर सीओओ का था। उन्होंने बतौर कार्टुनिस्ट अपना करियर शुरू किया। नवोन्मेष विचार और रचनात्मक सोच के चलते इन्होंने अपने कैरियर में कई ऊंचाइयां हासिल की। इनके नाम पर 9  विश्व कीर्तिमान हैं। पहला कीर्तिमान इन्होंने महज 14 वर्ष की आयु में स्थापित कर दिया था। वर्तमान में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर भी हैं। संदीप लेफ्ट हैंडर्स क्लब के भी संस्थापक हैं। अब इनकी योजना देश के अधिकांश हिस्सों में वेब न्यूज चैनल स्थापित करने की है।

समाचार संपादक अरुणेश पठानिया की बात करें तो प्रिंट मीडिया में 17 वर्ष का अनुभव रखने वाले अरुणेश ने देश के बड़े मीडिया ब्रैंड अमर उजाला, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर में सेवाएं दी हैं। बतौर डिफेंस जर्नलिस्ट इन्होंने कई बड़ी ब्रेकिंग न्यूज की है। भारतीय सैन्य अकादमी में भर्ती घोटाले का पर्दाफ़ाश इन्होंने किया था, जिसमें सीबीआई ने दो मुकदमे दर्ज किये। कई राज्यों में पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले अरुणेश ने दो राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में बतौर स्टेट ब्यूरो हेड के पद पर काम किया है।


टैग्स न्यूज ऐप जेपी नड्डा देवभूमि इनसाइडर न्यूज ऐप अरुणेश पठानिया संदीप विश्नोई
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago