होम / डिजिटल / अब ‘News18’ से जुड़े श्रीधर मिश्रा, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी

अब ‘News18’ से जुड़े श्रीधर मिश्रा, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी

मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले श्रीधर मिश्रा इससे पहले ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (डिजिटल) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘नेटवर्क18’ (Network18) ने श्रीधर मिश्रा को न्यूज18 (डिजिटल) का चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) नियुक्त किया है।

‘नेटवर्क18’ में अपनी भूमिका में श्रीधर मिश्रा ‘न्यूज18’ के लिए सभी डिजिटल रेवेन्यू पहलों (initiatives) का नेतृत्व करेंगे। वह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष इन्वेंट्री सेल्स के लिए ग्रोथ को बढ़ावा देंगे। वह नेटवर्क के नोएडा/गुरुग्राम कार्यालय से काम करेंगे। न्यूज18 डिजिटल की मौजूदा सेल्स और ऐडवर्टाइजिंग ऑपरेशंस टीमें उनके साथ जुड़ेंगी।

मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले श्रीधर मिश्रा इससे पहले ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (डिजिटल) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

‘जी’ मीडिया से पहले श्रीधर मिश्रा ‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क प्रा.लि.’ (Asianet News Network Pvt.Ltd) में डिजिटल सेल्स के वाइस प्रेजिडेंट (India and Middle East) के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में श्रीधर मिश्रा ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media), ‘कस्तूरी एंड संस’ (Kasturi & Sons) और ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।


टैग्स नेटवर्क18 जी मीडिया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट श्रीधर मिश्रा
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

53 minutes ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago