होम / डिजिटल / डिजिटल पर जिले स्तर की खबरों को प्राथमिकता देगा नेटवर्क18

डिजिटल पर जिले स्तर की खबरों को प्राथमिकता देगा नेटवर्क18

ई4एम न्यूजनेक्स्ट वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान ’नेटवर्क18 ’ के सीईओ और ’हिस्ट्री ’ व ’टीवी18 ’ एमडी अविनाश कौल ने कहा कि यह डिजिटल चैनल स्थानीय जिला समाचारों को एक केंद्र पर लेकर आएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश का प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network 18) ‘लोकल18’ (Local18) के तहत डिजिटल पर जिले स्तर की खबरों को बढ़ावा देगा। ’ई4एम न्यूजनेक्स्ट’ (e4m NewsNext) वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान ’नेटवर्क18 ’ के सीईओ और ’हिस्ट्री ’ व ’टीवी18 ’ के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश कौल ने कहा कि इसके तहत स्थानीय जिला समाचारों को एक केंद्र पर लाया जाएगा।

‘ट्रस्ट लीगल’ (Trustlegal) के मैनेजिंग पार्टनर सुधीर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान कौल ने कहा, ‘हमारे पास 15 भाषाओं में लगभग हर राज्य में 21 न्यूज चैनल्स के साथ सबसे बड़ा न्यूज नेटवर्क है। अब हम लोकल18 को लेकर डिजिटल पर काम कर रहे हैं। यह विशुद्ध रूप से हाइपर लोकल है, जहां पर आपको एक जगह पर प्रत्येक जिले की खबरें मिलेंगी।’

कौल के अनुसार, ’भारत में 739 जिले हैं और ऐसा कोई कारण नहीं है कि सभी को इस बात को जानने की रुचि है कि राष्ट्रीय स्तर पर क्या हो रहा है। यदि हिंदी न्यूज चैनल्स की ही बात करें तो अधिकांश को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि पश्चिमी देशों में क्या हो रहा है। इसके लिए या तो अंग्रेजी न्यूज चैनल्स या अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल्स की भूमिका मानी जाती है।’

उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग तो यह जानना चाहते हैं कि उनके जिलास्तर पर क्या चल रहा है। कौल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे लिए यह सबसे अच्छा है कि हम उन्हें बताएं कि जिला स्तर पर उनके यहां कौन से मुद्दा या खबर खास है। लोकल18 पर आपको जमीनी पत्रकारिता का कल्चर दिखता है। इसमें आपको जिला स्तर के मुद्दों और वहां के विकास कार्यों को जानने का मौका मिलता है।’


टैग्स नेटवर्क18 अविनाश कौल डिजिटल न्यूज सुधीर मिश्रा लोकल18
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

8 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago