होम / डिजिटल / Netflix से विदाई लेकर विक्रांत पटवर्धन ने जॉइन किया प्राइम वीडियो-एमेजॉन स्टूडियो
Netflix से विदाई लेकर विक्रांत पटवर्धन ने जॉइन किया प्राइम वीडियो-एमेजॉन स्टूडियो
अभी तक नेटफ्लिक्स के साथ जुड़े रहे विक्रांत पटवर्धन अब भारत में प्राइम वीडियो और एमेजॉन स्टूडियो में बिजनेस अफेयर्स के हेड के तौर पर शामिल हो गए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
अभी तक नेटफ्लिक्स के साथ जुड़े रहे विक्रांत पटवर्धन अब भारत में प्राइम वीडियो और एमेजॉन स्टूडियो में बिजनेस अफेयर्स के हेड के तौर पर शामिल हो गए हैं। नेटफ्लिक्स में वह बिजनेस और लीगल अफेयर्स के डायरेक्टर थे। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।
उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने भारत में प्राइम वीडियो व एमेजॉन स्टूडियोज में बिजनेस अफेयर्स के हेड के तौर पर नई पारी शुरू की है।’
नेटफ्लिक्स से पहले पटवर्धन स्टार इंडिया के साथ लीगल मामलों मे सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (स्टार स्पोर्ट्स के लीगल हेड) के तौर पर कार्यरत थे।
टैग्स नेटफ्लिक्स विक्रांत पटवर्धन प्राइम वीडियो एमेजॉन स्टूडियोज